Shweta Tiwari Once Hit Abinav Kohli With Stick: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने 'कसौटी जिंदगी की' की प्रेरणा बनकर लोगों का खूब दिल जीता है। श्वेता तिवारी अपनी एक्टिंग के लिए आज भी लोगों के दिलो-दिमाग में बसती हैं। उन्होंने यूं तो करियर में कई टीवी शोज में हाथ आजमाया, लेकिन जो पहचान उन्हें प्रेरणा बनकर मिली, वो शायद ही कोई और शो उन्हें दिला पाया। लेकिन करियर से इतर श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की निजी जिंदगी उथल-पुथल से भरी हुई थी। एक्ट्रेस की दोनों शादियां नाकाम रहीं। राजा चौधरी संग तलाक के बाद श्वेता तिवारी ने एक्टर अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) संग शादी रचाई थी। लेकिन कुछ सालों बाद दोनों एक-दूजे से अलग हो गए। वहीं अभिनव कोहली ने एक इंटरव्यू के दौरान श्वेता तिवारी पर मारपीट का आरोप लगाया था।
अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) ने स्पॉट बॉय को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने बताया कि श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने डंडे से उनकी पिटाई की थी। दरअसल, श्वेता ने भी अभिनव कोहली पर मारपीट का आरोप लगाया था। इसके जवाब में अभिनव कोहली ने कहा था, "ये चीजें श्वेता ने कंफ्यूजन बनाने के लिये की हैं, जिससे वो मुझे घरेलू हिंसा करने वाला साबित कर सके। श्वेता ने खुद मुझे डंडे से मारा था। श्वेता ने कहा था कि मैं भड़क गया था, जबकि मैंने उन्हें नहीं मारा। लेकिन उन्होंने मुझे पीटा और जब उन्होंने ऐसा किया तो कोई मेरे पास जानने नहीं आया। क्योंकि मैं मीडिया में नहीं गया और बुरा भला नहीं कहा। मैं अपने बच्चे से दूर नहीं भाग गया, जो वो कर रही हैं।"
अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) यहीं नहीं रुके। उन्होंने श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) पर आरोप लगाते हुए आगे कहा था, "तुमने मुझे पीटा, अपनी बेटी का इस्तेमाल कर मुझपर घिनौने इल्जाम लगाए, जबकि मैं ही वही इंसान हूं जिसने उसकी परवरिश की। दुनिया के सामने तुमने मेरी गलत छवि बनाई।" बता दें कि श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली की शादी साल 2013 में हुई थी, लेकिन 2019 में उनका तलाक हो गया।
