Shweta Tiwari ने CJP की लगाई क्लास, Sonam Wangchuk को लेकर कह दी बड़ी बात

Shweta Tiwari Post: सोनम वांगचुक के समर्थन में अब टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी भी सामने आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनका समर्थन किया, लेकिन CJP के तरीके पर असहमति भी जताई।

Shweta Tiwari Post: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) द्वारा आयोजित छात्रों के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे हैं। बता दें कि सोनम वांगचुक के सपोर्ट में बॉलीवुड और टीवी के स्टार्स सामने आने लगे हैं। इस बीच टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर लोग दंग रह गए हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Shweta Tiwari ने धूमधाम से मनाया अपने बेटे का जन्मदिन, बगैर मेकअप के यूं दिखा एक्ट्रेस का अवतार)

Shweta Tiwari Post

श्वेता तिवारी ने कही ये बात (pic credit-instagram)

श्वेता तिवारी ने कही ये बात (pic credit-instagram)

श्वेता तिवारी ने कही ये बात

टीवी अदाकारा श्वेता तिवारी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'सोनम वांगचुक एक सच्चे मुद्दे के लिए लड़ रहे हैं। यह लड़ाई बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य से जुड़ी है। मुझे लगता है कि सरकार को उनकी बात गंभीरता से सुननी चाहिए और उनकी चिंताओं पर ध्यान देना चाहिए। मैं कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तरीके से बिल्कुल सहमत नहीं हूं। मुझे लगता है कि CJP सोनम वांगचुक के आंदोलन का इस्तेमाल अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए कर रही है और मैं इसका समर्थन नहीं करती। मेरा समर्थन सिर्फ सोनम वांगचुक और उनके उद्देश्य के लिए है, किसी राजनीतिक दल या संगठन के लिए नहीं। हमारे राजनीतिक मतभेद चाहे जो भी हों, लेकिन देश और शिक्षा के लिए काम करने वाले इंसान को इस तरह खोने का जोखिम नहीं उठाया जा सकता।इस समय सबसे ज्यादा जरूरी है कि सोनम वांगचुक की सेहत का ध्यान रखा जाए, उनकी बात सुनी जाए और इस मामले का कोई सार्थक समाधान निकाला जाए।'

End of Feed