Shrenu Parikh-Akshay Mhatre ने शादी के 8 महीने बाद खरीदा आलीशान घर, जन्माष्टमी से पहले कराई गृह प्रवेश पूजा

Shrenu Parikh And Akshay Mhatre Buys New Home: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस श्रेणु पारिख और एक्टर अक्षय म्हात्रे ने शादी के 8 महीनों बाद अपना घर खरीदा है। उन्होंने गृह प्रवेश पूजा भी कराई, जिससे जुड़ी झलकियां श्रेणु पारिख और अक्षय म्हात्रे ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।

Shrenu Parikh And Akshay Mhatre Buys New Home: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस श्रेणु पारिख और एक्टर अक्षय म्हात्रे की जोड़ी इंडस्ट्री की चहेती जोड़ियों में से एक है। श्रेणु पारिख और अक्षय म्हात्रे ने बीते साल दिसंबर में शादी रचाई थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुई थीं। वहीं शादी के करीब 8 महीनों बाद श्रेणु पारिख (Shrenu Parikh) और अक्षय म्हात्रे (Akshay Mhatre) ने अपना घर खरीदा है, जिससे जुड़ी झलकियां कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। खास बात तो यह है कि श्रेणु पारिख और अक्षय म्हात्रे ने जन्माष्टमी से पहले नए घर में गृह प्रवेश पूजा भी कराई।

श्रेणु पारिख और अक्षय म्हात्रे ने खरीदा नया घर

End of Feed