Shrenu Parikh And Akshay Mhatre Buys New Home: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस श्रेणु पारिख और एक्टर अक्षय म्हात्रे की जोड़ी इंडस्ट्री की चहेती जोड़ियों में से एक है। श्रेणु पारिख और अक्षय म्हात्रे ने बीते साल दिसंबर में शादी रचाई थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुई थीं। वहीं शादी के करीब 8 महीनों बाद श्रेणु पारिख (Shrenu Parikh) और अक्षय म्हात्रे (Akshay Mhatre) ने अपना घर खरीदा है, जिससे जुड़ी झलकियां कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। खास बात तो यह है कि श्रेणु पारिख और अक्षय म्हात्रे ने जन्माष्टमी से पहले नए घर में गृह प्रवेश पूजा भी कराई।
श्रेणु पारिख (Shrenu Parikh) द्वारा साझा की गई तस्वीरों में वह और अक्षय म्हात्रे (Akshay Mhatre) पूजा में बिजी दिखाई दिये। वहीं उनके परिवार के सदस्य भी साथ में बैठे नजर आए। इस दौरान श्रेणु पारिख गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आईं तो वहीं उनके पति अक्षय म्हात्रे भी मैचिंग कुर्ते-पजामे में दिखाई दिये। गृह प्रवेश पूजा के दौरान श्रेणु और अक्षय ने साथ में आरती की। नए घर के लिए श्रेणु पारिख और अक्षय म्हात्रे को फैंस से भी ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं।

shrenu parikh (1)
एक शो के दौरान हुई थी श्रेणु पारिख और अक्षय म्हात्रे की मुलाकात
बता दें कि श्रेणु पारिख (Shrenu Parikh) और अक्षय म्हात्रे (Akshay Mhatre) की मुलाकात 'घर एक मंदिर' के दौरान हुई थी। यहां काम करते-करते दोनों एक-दूजे से प्यार कर बैठे थे। वहीं 21 दिसंबर को परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए। अक्षय और श्रेणु की शादी में सुरभि चंदना, मानसी श्रीवास्तव जैसे कई सितारे भी शामिल हुए थे।
