Shraddha Arya ने दिखाई जुड़वा बच्चों की पहली झलक, जन्म के 4 महीने बाद रिवील किए नाम

Shraddha Arya Twin Baby Photos: टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने हाल ही में अपने ट्विन बेबीज के चहरे बड़े ही यूनिक तरीके से रिवील किए। सिर्फ यही नहीं जन्म के 4 महीने बाद दोनों बच्चों के खूबसूरत नाम भी अपने फैंस को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए पोस्ट।

Shraddha Arya Twin Baby Photos: सीरियल 'कुंडली भाग्य' में प्रीता का किरदार निभाकर घर-घर फेमस हुई श्रद्धा आर्या अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। पिछले साल 2024 में श्रद्धा आर्य ने घर mएन जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था। एक्ट्रेस को एक बेटा और एक बेटी हुई थी। डिलवरी के बाद से पहले ही एक्ट्रेस ने सीरियल को अलविदा कहा और उसके बाद मदरहुड इन्जॉय कर रही हैं। अब कुछ देर पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बच्चों के चेहरे और नाम से पर्दा उठाया। इस रिपोर्ट में देखिए श्रद्धा का पोस्ट।

Shraddha Arya Twin Baby Name and Face

साल 2024 के नवंबर महीने में श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने जुड़वा बच्चे एक बेटा और बेटी को जन्म दिया था। हालांकि एक्ट्रेस आए दिन बच्चों का चेहरा छुपाकर तस्वीरें तो शेयर करती थी लेकिन नाम किसी को भी बताए थे। अब कुछ देर पहले एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर बताया की उन्होंने बेटी का सिया और बेटे का आम शौर्य रखा है। बता दें 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) सीरियल में श्रद्धा के बड़े बेटे का नाम भी शौर्य था। फैंस को दोनों बच्चों के नाम काफी पसंद आए और टीवी सेलेब्स भी पोस्ट पर प्यार बरसा रहे हैं।

End of Feed