टीवी मसाला

Arti Singh ने प्रेग्नेंसी रुमर्स का किया खंडन, कहा 'कृष्णा भैया की मामा बनने की इच्छा पूरी...'

Arti Singh on Pregnancy Rumours: बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकी आरती सिंह की प्रेग्नेंसी को लेकर तरह-तरह की अवफ़ाएं उड़ रही थी। ऐसे में अब सभी रुमर्स को विराम लगाते हुए आरती सिंह ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। इसी के साथ ये भी बताया की कब वो कृष्णा अभिषेक को मामू बनाएंगी।

Image

Arti Singh on Pregnancy Rumours

Arti Singh on Pregnancy Rumours: टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह इन दिनों अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल कई समय से एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर रुमर्स जगह-जगह उड़ रहे हैं। कुछ दिनों पहले एक ईवेंट के दौरान कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) ने आरती को सभी के आगे कोई गुड न्यूज सुनाने को कहा। बस फिर तभी से लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया की आरती सिंह प्रेग्नेंट है। अब खुद इस पर आरती ने रुमर्स का खंडन करते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। साथ ही ये भी बताया की वो कृष्णा भैया को मामू बनने का सुख कब देंगी।

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की फाइनलिस्ट रह चुकीं आरती सिंह (Arti Singh) ने लिखा 'कृष्णा भैया के शब्द प्यार, उत्साह और थोड़ी इच्छा से भरे हुए थे। वो कब मामू बनेंगे? उन्होंने ये लाइन मज़ाक में कही, 'जल्दी सुनाओ, वो कब आ रहा है!' ये सब कहा। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि मैं प्रेग्नेंट हूं। ठीक है, उन्होंने इसे बहुत प्यार से कहा। ऊपरवाले की दया से, जब भगवान चाहेगा, तब हो जाएगा। तब तक, दीपक और मैं अपनी वेडिंग लाइफ को इन्जॉय कर रहे हैं। जब सही समय आएगा, तो कृष्णा भैया की मामा बनने की अपनी इच्छा पूरी करेंगे।'

Arti Singh on Pregnancy Rumours

Arti Singh on Pregnancy Rumours

आरती की इस बात से साफ हो गया है की वो अभी माँ नहीं बनने जा रहीं। पिछले साल 2024 में आरती ने मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन दीपक चौहान संग सात फेरे लिए थे। खुद आरती ने अपनी और दीपक की शादी को अरेंज मैरिज बताया। कपल आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और फोटोज से कपल गोल्स देते हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article