जुड़वां बच्चों संग डेट आउट पर निकलीं श्रद्धा आर्य, मुंबई के सुहाने मौसम का उठाया जमकर मजा

Shraddha Arya day Out With Twins: टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कि है जिसमें वो अपने दोनों बच्चों संग डे आउट पर निकलीं हैं। फिर एक बार श्रद्धा ने दुनिया से अपने बच्चों की शकल छुपाई। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए पोस्ट।

Shraddha Arya day Out With Twins: छोटे परदे की टॉप एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) से श्रद्धा आर्या को घर घर पहचान मिली। 37 वर्षीय एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने पिछले साल यानी 2024 में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। श्रद्धा के घर एक लड़की और लड़के का स्वागत हुआ। इस साल नवंबर में दोनों बच्चे एक साल के हो जाएंगे। अब हाल ही में इंस्टाग्राम पर श्रद्धा आर्या ने लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया जिसमें वो बच्चों संग क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। यहाँ डालिए पोस्ट पर एक झलक।

shraddha arya day out with twins

टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) अपने दोनों बच्चों संग डे आउट पर निकलीं। पहली तस्वीर में अपनी बेटी को बड़े ही प्यार से निहार रही हैं। दूसरी तस्वीर में श्रद्धा के पति राहुल नागल (Rahul Nagal) नजर आए दोनों ही बच्चों को किस कर रहे हैं। अन्य तस्वीरों में कपल अपने जुड़वां बच्चों संग ठंडी हवाओं का लुफ्त उठाते हुए नजर आए। पूरे भारत में अभी मॉनसून सीजन चल रहा है जिसका मजा श्रद्धा आर्या अपने बच्चों संग लेती नजर आईं। श्रद्धा की जुड़वां बच्चों संग तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है। आप सभी को मालूम है कि श्रद्धा इन दिनों मदरहुड इन्जॉय कर रही हैं।

End of Feed