37 साल की उम्र में मां बनेंगी Shraddha Arya, शादी के 3 साल बाद पति संग खास अंदाज में फैंस को दी गुडन्यूज

Shraddha Arya Announces Pregnancy: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने आखिरकार फैंस को खुशखबरी सुना दी है। शादी के तीन साल बाद एक्ट्रेस पति राहुल नागल संग अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए एक्ट्रेस का पोस्ट।

Shraddha Arya Announces Pregnancy: टीवी इंडस्ट्री की टॉप बहुओं में से एक श्रद्धा आर्या अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कई दिनों से खबरें उड़ रही थी की एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं लेकिन श्रद्धा ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं दी थी। अब कुछ ही देर पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर गुडन्यूज देते हुए बताया की वह जल्द ही माँ बनने वाली है। एक्ट्रेस ने बेहद ही खास अंदाज में पति राहुल नागल संग यह खुशखबरी शेयर की है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वो खूबसूरत वीडियो।

Shraddha Arya Announces Pregnancy

सीरियल कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) फ़ेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) और पति राहुल नागल शादी के 3 साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं। यह गुडन्यूज खुद कपल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर दी है। इस वीडियो में प्रेग्नेसी किट रखी हुई है जो पाज़िटिव है और एक्ट्रेस पति राहुल संग बीच किनारे रोमांस कर रही है। सिर्फ यही नहीं एक्ट्रेस का बेबी का सोनोग्राफी की तस्वीर में रखी गई है। फैंस और कई टीवी सेलेब्स कपल को उनके इस नए सफर के लिए बधाई दे रहे हैं। अद्रिजा रॉय, अनीता हसनन्दानी, अमृता खनविलकर, कृष्णा मुखर्जी, अर्जित तनेजा जैसे कई टीवी स्टार्स एक्ट्रेस पोस्ट पर कमेन्ट कर बधाई दे रहे हैं।

End of Feed