Khatron Ke Khiladi 14 Finalist: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का शो खतरों के खिलाड़ी दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है। कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर इस समय शो का 14 सीजन टेलिकास्ट किया जा रहा है। यह सीजन शुरुआत से ही चर्चा में बना हुआ है। अब शो का ये हफ्ता टिकट को फिनाले का था। जहां कन्टेस्टन्ट को अपना दम-खम दिखाते हुए फिनाले की टिकट को हासिल करना था। आइए अब देखते हैं कि किस कन्टेस्टन्ट ने टिकट टु फिनाले की रेस में बाजी मारी है।
खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) टिकट टु फिनाले की रेस में अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra) शामिल थे। फिनाले की टिकट हासिल करने के लिए इन्हें एक स्टंट दिया गया। जिसमें इन्हें एक कार में बीठा दिया गया। उसके बाद कार अपने आप चलती रहेगी और इन्हें दायें-बाएं जो टारगेट रखें हैं उन्हें हिट करना था। हालांकि टारगेट के साथ रखे ड्रम को हिट नहीं करना है। ऐसे में अभिषेक कुमार ने 13 टारगेट को हीट किया और साथ ही 2 ड्रम को भी हिट कर दिया था। वहीं करणवीर मेहरा ने 16 टारगेट हिट किए और एक भी ड्रम को हिट नहीं किया। ऐसे में टिकट को फिनाले की रेस में करणवीर मेहरा ने बाजी मार ली।
इस टिकट टु फिनाले स्टंट के दौरान अजब रोहित शेट्टी ने सभी से पूछा की कौन जीतेगा को शालीन को छोड़ कर सभी ने कारणवीर मेहरा का नाम लिया था। बस शमलीं ने अपने दोस्त अभिषेक कुमार का नाम लिया था। इस बीच बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 14 का फिनाले 28 सितंबर को देखा जाएगा और उसी दिन हम सब को अपना इस सीजन का विजेता भी मिल जाएगा।
