Shraddha Arya Announces Pregnancy: टीवी इंडस्ट्री की टॉप बहुओं में से एक श्रद्धा आर्या अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कई दिनों से खबरें उड़ रही थी की एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं लेकिन श्रद्धा ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं दी थी। अब कुछ ही देर पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर गुडन्यूज देते हुए बताया की वह जल्द ही माँ बनने वाली है। एक्ट्रेस ने बेहद ही खास अंदाज में पति राहुल नागल संग यह खुशखबरी शेयर की है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वो खूबसूरत वीडियो।
सीरियल कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) फ़ेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) और पति राहुल नागल शादी के 3 साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं। यह गुडन्यूज खुद कपल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर दी है। इस वीडियो में प्रेग्नेसी किट रखी हुई है जो पाज़िटिव है और एक्ट्रेस पति राहुल संग बीच किनारे रोमांस कर रही है। सिर्फ यही नहीं एक्ट्रेस का बेबी का सोनोग्राफी की तस्वीर में रखी गई है। फैंस और कई टीवी सेलेब्स कपल को उनके इस नए सफर के लिए बधाई दे रहे हैं। अद्रिजा रॉय, अनीता हसनन्दानी, अमृता खनविलकर, कृष्णा मुखर्जी, अर्जित तनेजा जैसे कई टीवी स्टार्स एक्ट्रेस पोस्ट पर कमेन्ट कर बधाई दे रहे हैं।
साल 2021 में श्रद्धा आर्य ने नेवी अफसर राहुल नागल संग धूम धाम से शादी की थी। दोनों अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो से सोशल मीडिया पर कपल गोल्स देते रहते हैं। कुछ दिन पहले एक्ट्रेस को गणपती विसर्जन पर देखा गया था उस समय वह अपना बेबी बंप छुपाती हुईं नजर आई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा मानना जा रहा है प्रेग्नेंसी के चलते श्रद्धा आर्या कुंडली भाग्य क अलविदा कह सकती हैं।
