टीवी मसाला

Bigg Boss 18 में जल्द नजर आएंगे Shoaib Ibrahim, पत्नी दीपिका कक्कड़ ने किया बड़ा खुलासा

Shoaib Ibrahim participation in Bigg Boss 18: बिग बॉस ओटीटी 3 के बीच उड़ती हुई खबर है कि अभिनेता शोएब इब्राहीम बिग बॉस 18 में हिस्सा ले सकते हैं। हाल ही में एक ब्लॉक के दौरान दीपिका ककड़ ने इस बात का खुलासा किया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Shoaib Ibrahim participation in Bigg Boss 18

Shoaib Ibrahim participation in Bigg Boss 18: बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले में अभी कुछ दिन बाकी हैं लेकीन बिग बॉस 18 को लेकर खबरें तेज हो चुकी हैं। आए दिन शो को लेकर नए अपडेट सामने आते रहते हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 से नाराज हुए फैंस बेसब्री से सलमान खान के शो बिग बॉस 18 का इंतजार कर रहे हैं। कन्टेस्टन्ट के नामों को लेकर भी खबरें उठने लगी है। अब इस बीच उड़ती हुई खबर है कि शोएब इब्राहीम बिग बॉस 18 में हिस्सा ले सकते हैं। हाल ही में एक ब्लॉक के दौरान दीपिका ककड़ ने इस बात का खुलासा किया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

हाल ही में एक व्लॉग में दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम से रसोई में मदद करने के लिए कहा। जब वह दाल बाटी बना रही थी, तो उसने अपने पति से आटा गूंथने के लिए कहा। शोएब ने उसे चिढ़ाते हुए पूछा कि क्या उन्हें उनके खाना पकाने के हुनर पर भरोसा नहीं है। लेकिन दीपिका शोएब की तारीफ करती है और कहती है, “मैंने ये कभी नहीं बोला, मैं हमेशा बोलती हूँ आप बहुत ही अच्छा खाना बनाते हो छुपरोस्तम हो आप। आपको सब आता है। फिर वह कैमरे की तरफ देखती है और कहती है, “आप बिग बॉस के लिए तैयार है।”

हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से बिग बॉस 18 को लेकर कोई रिपोर्ट नहीं आई है। बात करें बिग बॉस ओटीटी 3 की तो वर्तमान में ट्रॉफी जीतने के सना मकबूल, अरमान मलिक, रणवीर शौरी, कृतिका मलिक, साई केतन राव, लवकेश कटारिया, रेस में हैं। अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो का 2 अगस्त को ग्रैंड फिनाले है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article