Shoaib Ibrahim Reveals He Was Thrown Out From Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी के मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने साल 2009 से दर्शकों के दिलों में अभी तक जगह बनाई हुई है। इस शो की फिल्हाल चौथी पीढ़ी चल रही है, लेकिन इसका करंट ट्रैक दर्शकों के सिर के ऊपर से जा रहा है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) को अभी भी नैतिक और अक्षरा के नाम से जाना जाता है, जिनका रोल करण मेहरा और हिना खान ने अदा किया था। नैतिक के रोल के लिए कई टीवी स्टार्स ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने ऑडिशन दिया था, जिसमें शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) भी शामिल हैं। इस बात का खुलासा शोएब इब्राहिम ने खुद मिस्टर फैजू संग बातचीत में किया है।
यह भी पढ़ें: YRKKH को अचानक ठुकरा गया ये TV स्टार, स्क्रीन टाइमिंग न मिलने पर राजन शाही से मोड़ा मुंह
शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने 'लॉन्ग ड्राइव विद मिस्टर फैजू' में अपने करियर के शुरुआती दिनों के सिलसिले में बात की। शोएब इब्राहिम ने बताया कि उन्होंने एक्टिंग से पहले मॉडलिंग में हाथ आजमाने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी हाइट के वजह से वह मॉडलिंग में फिट नहीं हो पाए। ऐसे में उन्होंने एक्टिंग में ही जगह बनाने की कोशिश की। हालांकि शोएब इब्राहिम के पिता का कहना था कि उन्हें इंजीनियरिंग ही करनी चाहिए। शोएब इब्राहिम ने मिस्टर फैजू संग बातचीत में आगे बताया 2007 या 2008 में वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के लिए ऑडिशन देने गए थे। लेकिन वहां से उन्हें बाहर निकाल दिया गया।
शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने इस सिलसिले में आगे कहा, "उस बात ने मुझे बहुत तकलीफ दी और मैं बहुत परेशान भी हुआ था।" शोएब इब्राहिम ने बताया कि उन्होंने कई बार ऑडिशन दिये, लेकिन कहीं बात नहीं बन पा रही थी। ऐसे में उन्होंने हार मान ली थी और भोपाल वापिस चले गए थे। लेकिन तभी उनके पात 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' के लिए कॉल आई।
