टीवी मसाला

Dance Deewane 4 की ट्रॉफी नितिन और गौरव ने की अपने नाम, घर ले गए इतनी बड़ी रकम

Dance Deewane Winner: कलर्स टीवी के रियलिटी शो डांस दीवाने का कल फिनाले हुआ है, ऐसे में चमचमाती ट्रॉफी को नितिन और गौरव शर्मा अपने घर ले गए। सिर्फ यही नहीं वह शो के मेकर्स से विनर के तौर पर भारी भरकम इनाम भी घर लेकर गए।

Image

Dance Deewane 4 Winner

Dance Deewane 4 Winner: कलर्स टीवी के डांस रियलिटी शो डांस दीवाने का 4सीजन काफी हिट रहा। एक से बढ़ कर एक कंटेस्टेंट ने शो में हिस्सा लेकर जज के साथ-साथ दर्शकों का दिल जीता। सभी कंटेस्टेंट अपने डांस से एक दूजे को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आए जिसे देख सभी के होश उड़ गए। ऐसे में यह सब देखते हुए शो अपने आखरी पड़ाव पर पहुंचा और इस सीजन का विनर दर्शकों को मिला। इस चौथे सीजन को नितिन और गौरव शर्मा ने अपने नाम किया ऐसे में उनको मेकर्स की तरफ से काफी बड़ी विजेता राशि भी मिली है।

शो डांस दीवाने (Dance Deewane 4) इस सा फरवरी में शुरू हुआ था, ऐसे में 4 महीने के लंबे रास्ते को पार करते हुए शो ने टीवी की दुनिया से अलविदा ले लिया। कल इस सीजन को अपने विनर के रूप में नितिन और गौरव शर्मा मिले, जिनके डांस ने मुकाबले को काफी मुश्किल बनाया हुआ था। शनिवार रात को दोनों ने चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की और 20 लाख विजेता रकम भी घर ले गए। दोनों शुरू से ही काफी अच्छा पर्फॉर्म करते हुए आए ऐसे में इनको बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने भी सपोर्ट किया था।

इस सीजन को कॉमेडियन भारती सिंह ने होस्ट किया था और जज की कुर्सी पर माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी बैठे थे। इसी के साथ पिंकवीला संग एक्सक्लूसिव बातचीत में दोनों ने बताया की वह इस रकम को अपना माता-पिता को और थोड़ी सी रकम डोनैशन में देंगे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article