टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के सेट से धक्के मारकर निकाले गए थे शोएब इब्राहिम, सालों बाद झलका दर्द

Shoaib Ibrahim Reveals He Was Thrown Out From Yeh Rishta Kya Kehlata hai: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लिए शोएब इब्राहिम ने भी ऑडिशन दिया था। लेकिन उन्हें सेट से धक्के मारकर निकाल दिया गया था। इस बात का खुलासा खुद शोएब इब्राहिम ने मिस्टर फैजू संग बातचीत में किया है।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट से निकाले गए थे शोएब इब्राहिम

Shoaib Ibrahim Reveals He Was Thrown Out From Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी के मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने साल 2009 से दर्शकों के दिलों में अभी तक जगह बनाई हुई है। इस शो की फिल्हाल चौथी पीढ़ी चल रही है, लेकिन इसका करंट ट्रैक दर्शकों के सिर के ऊपर से जा रहा है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) को अभी भी नैतिक और अक्षरा के नाम से जाना जाता है, जिनका रोल करण मेहरा और हिना खान ने अदा किया था। नैतिक के रोल के लिए कई टीवी स्टार्स ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने ऑडिशन दिया था, जिसमें शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) भी शामिल हैं। इस बात का खुलासा शोएब इब्राहिम ने खुद मिस्टर फैजू संग बातचीत में किया है।

शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने 'लॉन्ग ड्राइव विद मिस्टर फैजू' में अपने करियर के शुरुआती दिनों के सिलसिले में बात की। शोएब इब्राहिम ने बताया कि उन्होंने एक्टिंग से पहले मॉडलिंग में हाथ आजमाने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी हाइट के वजह से वह मॉडलिंग में फिट नहीं हो पाए। ऐसे में उन्होंने एक्टिंग में ही जगह बनाने की कोशिश की। हालांकि शोएब इब्राहिम के पिता का कहना था कि उन्हें इंजीनियरिंग ही करनी चाहिए। शोएब इब्राहिम ने मिस्टर फैजू संग बातचीत में आगे बताया 2007 या 2008 में वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के लिए ऑडिशन देने गए थे। लेकिन वहां से उन्हें बाहर निकाल दिया गया।

शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने इस सिलसिले में आगे कहा, "उस बात ने मुझे बहुत तकलीफ दी और मैं बहुत परेशान भी हुआ था।" शोएब इब्राहिम ने बताया कि उन्होंने कई बार ऑडिशन दिये, लेकिन कहीं बात नहीं बन पा रही थी। ऐसे में उन्होंने हार मान ली थी और भोपाल वापिस चले गए थे। लेकिन तभी उनके पात 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' के लिए कॉल आई।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article