Shoaib Ibrahim की बहन सबा इब्राहिम के घर हुई चोरी, गायब हुए सोने और हीरे के कीमती जेवर

Theft In Saba Ibrahim House: टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम ने हाल ही में अपने व्लॉग में बताया कि उनके घर में चोरी हो गई है। सबा इब्राहिम ने व्लॉग में इसका खुलासा किया है।

Theft In Shoaib Ibrahim Sister Saba Ibrahim House: टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम अक्सर सुर्खियों में नजर आती हैं। सबा इब्राहिम अपना व्लॉग शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके घर में चोरी हो गई है। सबा इब्राहिम और उनके पति खालिद नियाज के मुताबिक, उनके घर से हीरे और सोने के कीमती जेवर गायब हो गए हैं। इतना ही नहीं, कपल का कहना है कि पहले भी उनके घर से पैसे गायब हुए हैं। सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) का ये व्लॉग देख उनके फैंस भी हैरान नजर आए और उन्हें पुलिस केस करने की सलाह देते दिखाई दिये। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो पर Asim Riaz ने साधा निशाना, बोले- एक और फ्लॉप सीजन...

Shoaib Ibrahim की बहन सबा इब्राहिम के घर हुई चोरी (फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब)

सबा इब्राहिम के घर हुई चोरी

सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) के पति खालिद नियाज ने व्लॉग में घर में हुई चोरी की जानकारी दी। खालिद नियाज ने कहा, "दोस्तों हमारे घर में हो चुका है माहौल खराब, किसे हम क्या बोलें, किसपर शक करें, कुछ समझ नहीं आ रहा है। 20-25 दिन से सबा के कान का गिरा था, वो चोरी हो गया। घर में हमारे एक सोने की चेन और डायमंड के ईयररिंग्स रखे थे, वो भी चोरी हो गए हैं। अब तो चोरी हो गई है तो उसमें मैं अब कुछ नहीं कर सकता हूं। लेकिन गलती मेरी ये है कि मैंने घर में कैमरे नहीं लगवाए। पहले हमारे घर में कभी एक रुपये यहां से वहां नहीं हुए थे। घर में रहते ये लोग हैं, बाकी काम वाले हैं तो किसपर शक करें? वो सामान भी दूसरे का था, लेकिन अब मैं कहां से लाऊं और क्या करूं? टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Urfi Javed का बिगड़ा चेहरा, लाल निशान और सूजी हुई आंखें देख टेंशन में आए फैंस

सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) ने घर में हुई चोरी के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "कुछ चीजें गायब हो रही थीं। जैसे रिजा का पर्स नहीं मिला, उसमें पैसे थे। मुझे लगा कि वो बच्ची है तो मैंने उसकी बात पर ज्यादा ध्यान दिया नहीं। एक बार मेरे पैसे भी इधर-उधर हो गए। लेकिन आज जिस चीज में वो चेन रखी थी, वो बैग, वो डब्बी है, लेकिन चेन नहीं है। मेरी वॉच भी नहीं मिल रही है, वो भी गुम हो चुकी है। लेकिन मैंने उस बारे में आपको बताया नहीं था। मुझे ऐसा लगता है कि हमने लापरवाही की है।"

End of Feed