Shoaib Malik not Participating in Bigg Boss 18: रियलिटी शो बिग बॉस अपने सीजन 18 के लिए इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। सिर्फ यही नहीं शो के लिए मेकर्स इन दिनों कंटेस्टेंट की तलाश में कई सितारों का दरवाजा खटखटा चुके हैं। कुछ दिन पहले खबर आई थी की टीवी एक्टर शोएब मलिक शो के पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट हैं। इस खबर को सुन फैंस काफी ज्यादा खुश हुए लेकिन यह खुशी लंबे समय तक नहीं रह पाई। खुद शोएब मलिक ने फैंस को इस खबर की असलियत बताई और कहा कि वह इस सीजन शो में नजर नहीं आएंगे।
शोएब इब्राहीम (Shoaib Ibrahim) अपने वलोग में बताते हैं कि बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में उनके हिस्सा लेने वाली खबर झूठी है और ऐसा कुछ भी नहीं है। हर साल उनका नाम इस लिस्ट में शामिल होता है लेकिन मैं बिग बॉस 18 में हिस्सा नहीं ले रहा हूं। पहले भी यह बात कह चुका हूं कि मेरा कोई इरादा नहीं है अभी बिग बॉस के घर में जाने का लेकिन इस बात का फैसला मैं 3 से 4 साल बाद कर सकता हूं। हालांकि इन खबरों का खंडन करते ही फैंस के बीच मायूसी फैल गई है वह काफी ज्यादा उत्सुक थे शोएब को घर में देखने के लिए।
शोएब से पहले उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ ने बिग बॉस सीजन 12 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। बात दें आखरी बार शोएब झलक दिखलाजा 11 में नजर आए थे। इस समय दीपिक और शोएब अपने यूट्यूब वलॉग्स से काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी बटोर रहे हैं।
