टीवी मसाला

Hina Khan ने दिखाए शरीर पर ब्रेस्ट कैंसर की किमोथेरपी के निशान, कहा 'अच्छी चीजें आ रही हैं'...

Hina Khan chemotherapy Scar: हिना खान ने हाल ही में बताया था कि उन्हें स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर है। वह फिलहाल अपने इलाज के लिए कीमोथेरेपी करवा रही हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर ब्रेस्ट कैंसर की किमोथेरपी वाले निशान की तस्वीर शेयर की है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Hina Khan chemotherapy Scar

Hina Khan chemotherapy Scar: टीवी अभिनेत्री हिना खान इस समय ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी से जूझ रही हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी फैंस को दी थी। हिना खान समय-समय पर अपनी बीमारी से संबंधित अपडेट शेयर करती रहती हैं। स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर के लिए अभिनेत्री का इलाज पहले ही शुरू हो चुका है। वह हर दिन खुद से लड़ रही हैं और इस बीमारी से जूझ रहे अन्य लोगों का भी हौसला बढ़ा रही हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर ब्रेस्ट कैंसर की किमोथेरपी वाले निशान की तस्वीर शेयर की है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ अपनी लड़ाई में मजबूती के साथ खड़ी हैं। अपने कीमोथेरेपी सेशन और अन्य सभी चीजों के बीच, अभिनेत्री ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने निशान को दिखाया। सेल्फी में, वह एक टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दे रही थीं, जिस पर लिखा था, 'अच्छी चीजें आ रही हैं।'

इन सबके बीच, हिना खान ने कम भी शुरू कर दिया है। अभी कुछ समय पहले शूटिंग के लिए तैयार होते हुए उन्होंने खुद का एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया, "मेरे इलाज के बाद मेरा पहला कार्य असाइनमेंट, खासकर जब जीवन की सबसे बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा हो। इसलिए, बुरे दिनों में खुद को आराम दें; यह ठीक है... आप इसके लायक हैं। हालाँकि, अच्छे दिनों में अपना जीवन जीना न भूलें, चाहे वे कितने भी कम क्यों न हों। ये दिन अभी भी महत्वपूर्ण हैं। बदलाव को स्वीकार करें।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article