को-स्टार संग प्यार में पड़ने को लेकर शिवांगी जोशी ने कह डाली ये बात, कहा 'अगर कोई सिंगल है सेट पर...'

Shivangi Joshi News: टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। इसी के साथ उन्होंने हाल ही में सीरियल के सेट पर को-एक्टर संग प्यार में पड़ने वाले एक्सपीरियंस को लेकर बात की। बता दें शिवांगी का हाल ही में कुशाल टंडन संग ब्रेकअप हुआ।

Shivangi Joshi News: टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी अक्सर इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इस समय एक्ट्रेस शो 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' में नजर आ रही हैं। छोटे परदे पर शिवांगी और हर्षद चोपड़ा की जोड़ी सभी को काफी पसंद आ रही है। जैसा कि आपको मालूम है कि शिवांगी का हाल ही में कुशाल टंडन संग ब्रेकअप हुआ। सालों के रोमांस के बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली। अब शिवांगी का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें को-एक्टर संग प्यार में डूब जाने वाले अनुभव को लेकर बात की।

Shivangi Joshi

Image Source: Shivangi Joshi Instagram

डायरेक्टर कट प्रोडक्शन संग बातचीत के दौरान शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) कहती हैं 'ये इस पर निभर करता है कि आप क्या चाहते हैं। कई बार चीजें ऐसी होती है जिसमें शो के लीड कलाकार रोज सेट पर जाते हैं। महीने के 30 दिन हम सेट पर जाते हैं तो और कोई जिंदगी नहीं होती। अगर आप सेट पर किसी सिंगल एक्टर संग मिलते हैं तो काफी हद तक चीजें सही हो जाती हैं।' बता दें शिवांगी जोशी का नाम उनके शो के को-एक्टर्स जैसे रणदीप राय, कुशाल टंडन और मोहसिन खान संग जुड़ा। पिछले महीने ने कुशाल ने जानकारी दी थी कि उन्होंने और शिवांगी ने 5 महीने पहले ही ब्रेकअप कर लिया था और वो सिंगल है।

End of Feed