शिवांगी जोशी - कुशाल टंडन का प्यार अब बन गया है सोशल मीडिया की वॉर, इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को टॉन्ट मार रहा है एक्स कपल

Kushal Tandon Cryptic Post on Shivangi Joshi: शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के ब्रेकअप के बाद भी दोनों के बीच विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। कपल एक दूसरे को सोशल मीडिया पर जवाब दे रहा है। कभी इंस्टाग्राम स्टोरी से तो कभी पोस्ट शेयर कर, दोनों की ये बातें देखकर लग रहा है कपल ब्रेकअप से उभर नहीं पाया है।

Kushal Tandon Cryptic Post on Shivangi Joshi: टीवी की क्यूट अभिनेत्री शिवांगी जोशी( Shivangi Joshi) और हैंडसम एक्टर कुशाल टंडन ( Kushal Tandon) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है( YRKKH) शो से फेमस हुई एक्ट्रेस शिवांगी जोशी हर किसी की फेवरेट टीवी एक्ट्रेस कहीं जाती हैं। अपनी क्यूट अदाओं और टैलेंट से शिवांगी सबका दिल जीत लेती है। हालांकि इन दिनों उनका खुद का दिल टूटा हुआ है क्योंकि कुछ ही दिन पहले एक्टर कुशाल टंडन से उनका ब्रेकअप हो गया। जब यह खबर सामने आई तो हर कोई हैरान हो गया क्योंकि कुशाल और शिवांगी ने प्यार की सीढ़ी चढ़ी ही थी कि वह रास्ते में टूट गई। जी हाँ पिछले साल जब इन्होंने शो बरसातें के सेट पर एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया तो दोनों के फैंस बेहद खुश हुए थे पर एक साल बाद ही स्टार कपल ने अपना रिश्ता तोड़ दिया। अब ब्रेकअप के बाद दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया के जरिए जवाब दे रहे हैं। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

Kushal Tandon Cryptic Post on Shivangi Joshi

रोमांटिक शो "बरसातें" के सेट पर कुशाल और शिवांगी पहली बार मिले थे। दोनों के बीच दोस्ती हुई और यह प्यार में बदल गई। फिर क्या था कपल साथ नजर आने लगा। दोनों साथ में वेकेशन पर जाते थे, पार्टी करते थे और फोटोज शेयर करते थे। हालांकि न तो शिवांगी ने और न ही कुशाल ने अपने रिश्ते को कोई नाम दिया था, पर उनके फैंस तो यह जानते थे कि इनके बीच कुछ खास है। बुरा तो तब लगा जब कुछ दिन पहले कुशाल टंडन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि "मैं अपने दोस्तों और चाहने वालों को बता दूं कि मैं और शिवांगी करीब 5 महीने पहले अलग हो गए हैं" पोस्ट बाद में डिलीट हुई पर लोगों के बीच फैल गई।

End of Feed