टीवी मसाला

शिवांगी जोशी - कुशाल टंडन का प्यार अब बन गया है सोशल मीडिया की वॉर, इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को टॉन्ट मार रहा है एक्स कपल

Kushal Tandon Cryptic Post on Shivangi Joshi: शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के ब्रेकअप के बाद भी दोनों के बीच विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। कपल एक दूसरे को सोशल मीडिया पर जवाब दे रहा है। कभी इंस्टाग्राम स्टोरी से तो कभी पोस्ट शेयर कर, दोनों की ये बातें देखकर लग रहा है कपल ब्रेकअप से उभर नहीं पाया है।

Image

Kushal Tandon Cryptic Post on Shivangi Joshi

Kushal Tandon Cryptic Post on Shivangi Joshi: टीवी की क्यूट अभिनेत्री शिवांगी जोशी( Shivangi Joshi) और हैंडसम एक्टर कुशाल टंडन ( Kushal Tandon) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है( YRKKH) शो से फेमस हुई एक्ट्रेस शिवांगी जोशी हर किसी की फेवरेट टीवी एक्ट्रेस कहीं जाती हैं। अपनी क्यूट अदाओं और टैलेंट से शिवांगी सबका दिल जीत लेती है। हालांकि इन दिनों उनका खुद का दिल टूटा हुआ है क्योंकि कुछ ही दिन पहले एक्टर कुशाल टंडन से उनका ब्रेकअप हो गया। जब यह खबर सामने आई तो हर कोई हैरान हो गया क्योंकि कुशाल और शिवांगी ने प्यार की सीढ़ी चढ़ी ही थी कि वह रास्ते में टूट गई। जी हाँ पिछले साल जब इन्होंने शो बरसातें के सेट पर एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया तो दोनों के फैंस बेहद खुश हुए थे पर एक साल बाद ही स्टार कपल ने अपना रिश्ता तोड़ दिया। अब ब्रेकअप के बाद दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया के जरिए जवाब दे रहे हैं। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

रोमांटिक शो "बरसातें" के सेट पर कुशाल और शिवांगी पहली बार मिले थे। दोनों के बीच दोस्ती हुई और यह प्यार में बदल गई। फिर क्या था कपल साथ नजर आने लगा। दोनों साथ में वेकेशन पर जाते थे, पार्टी करते थे और फोटोज शेयर करते थे। हालांकि न तो शिवांगी ने और न ही कुशाल ने अपने रिश्ते को कोई नाम दिया था, पर उनके फैंस तो यह जानते थे कि इनके बीच कुछ खास है। बुरा तो तब लगा जब कुछ दिन पहले कुशाल टंडन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि "मैं अपने दोस्तों और चाहने वालों को बता दूं कि मैं और शिवांगी करीब 5 महीने पहले अलग हो गए हैं" पोस्ट बाद में डिलीट हुई पर लोगों के बीच फैल गई।

सोशल मीडिया पर शुरू हुई पोस्ट बाजी

कुशाल टंडन( Kushal Tandon) के पोस्ट करने के बाद शिवांगी जोशी( Shivangi Joshi) कहां पीछे रहने वाली थी। अभिनेत्री ने तुरंत एक स्टोरी पोस्ट की जिसमें उन्होंने सेल्फ लव का जिक्र किया। शिवांगी ने खुद के लिए लिखा " बेबी गर्ल तुम बहुत कुछ संभाल रही हो, खुद से प्यार करो। बहुत सी ऐसी चीजें देख रही हो जिसे कोई नहीं देख सकता" इस पोस्ट का सीधा नाता उनके ब्रेकअप से लगाया जा रहा था। ये लड़ाई यहीं नहीं खत्म हुई, एक बार फिर कुशाल टंडन ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है " नकलीपन इतना कॉमन हो गया है कि लोग ईमानदारी से नाराज हो जाते हैं"

इस पोस्ट को सीधा शिवांगी जोशी से जोड़कर देखा जा रहा है। स्टार कपल की लड़ाई कबतक चलेगी ये तो नहीं पता लेकिन फैंस ब्रेकअप का कारण जरूर जानना चाहते हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article