Bade Acche Lagte Hain Season 4: ऋषभ के पीछे-पीछे पुलिस लेकर पहुँच जाएंगे भाग्यश्री के पापा, फ्लैट पर लड़की के साथ देखकर होगा हंगामा

Bade Acche Lagte Hain Season 4 Spoiler: बात करें पिछले एपिसोड की तो कल आपने देखा कि मीनाक्षी की शादी की रस्मों में भाग्यश्री और ऋषभ भी हिस्सा लेते हैं। दोनों पति-पत्नी होने का ऐसा दिखावा करते हैं कि हर किसी को विश्वास हो जाता है ये दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं।

Bade Acche Lagte Hain Season 4 Spoiler: शिवांगी जोशी( Shivangi Joshi) और हर्षद चोपड़ा( ( Harshad Chopra) स्टार शो बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4 ( BLAH 4) के साथ दर्शकों के दिलों में एंट्री करने आ गया है। शो को शुरू हुए एक महिना होने ही वाला है और यह अपनी हटकर स्टोरीलाइन के चलते चर्चा में बना हुआ है। शो में शिवांगी जोशी भाग्यश्री का किरदार कर रही है वहीं हर्षद चोपड़ा ऋषभ बने है। दोनों की खट्टी-मीठी मुलाकात के साथ शो के एपिसोड ऑन एयर हो रहे हैं। बात करें पिछले एपिसोड की तो कल आपने देखा कि मीनाक्षी की शादी की रस्मों में भाग्यश्री और ऋषभ भी हिस्सा लेते हैं। दोनों पति-पत्नी होने का ऐसा दिखावा करते हैं कि हर किसी को विश्वास हो जाता है ये दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं।

Bade Acche Lagte Hain Season 4

शो का नया एपिसोड मंडे को स्ट्रीम होगा जिसमें दिखाया जाएगा कि मीनाक्षी के पिता अपनी बेटी और दामाद को तोहफे में फ्लैट गिफ्ट करते हैं। तभी भाग्यश्री के पिता पूछते हैं कि तुम्हें दामाद को इसका हिस्सेदार क्यों बनाया वह सही नहीं निकला तो, तभी मीनाक्षी के पिता कहते हैं मैंने दोनों को जॉइन्ट ये प्रॉपर्टी दी है ताकि उन्हें लगे कि वो एक हैं। तभी भाग्यश्री की मां के मन में ख्याल आता है कि वह भी अपनी बेटी को कुछ ऐसा कीमती तोहफा दें। तभी भाग्यश्री के पिता मन बनाते हैं कि वह अपनी सारी जमा पूंजी से एक फ्लैट खरीदकर भाग्यश्री और ऋषभ को गिफ्ट कर देंगे।

End of Feed