Bade acche lagte hain 4 Spoiler: शिवांगी जोशी( Shivangi Joshi) और हर्षद चोपड़ा( Harshad Chopra) स्टार शो बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4( Bade Acche lagte hain 4) के साथ स्ट्रीम हो रहा है। शो की कहानी फैंस को पसंद आ रही है और इसके लेटेस्ट एपिसोड फैंस का ध्यान खींच रहे हैं। शिवांगी जोशी जो भाग्यश्री का किरदार कर रही है वह अब अपने बनाए हुए जाल में फंसती जा रही है। अपने परिवार से झूठ बोलने के चक्कर में भाग्यश्री इतनी आगे पहुँच गई है कि उसे खुद परेशानी होने लगी है। वहीं हर्षद चोपड़ा ऋषभ का किरदार कर रहे हैं वह भाग्यश्री के साथ उनके झूठ में शामिल हो गए हैं। अब दोनों ने मिलकर ऐसी मुसीबत मोल ले ली है जिसके चलते वह एक दलदल में फँसते जा रहे हैं। बात करें पिछले एपिसोड की तो आपने देखा कैसे भाग्यश्री के पापा ऋषभ का पीछा कर रहे हैं। अब वह उनका पीछा करते-करते खुद जेल पहुँच जाएंगे। आइए बताते हैं आज रात के एपिसोड में क्या देखने को मिलेगा।
बड़े अच्छे लगते हैं में आज रात क्या होगा
शो की शुरुआत होती है भाग्यश्री के अप्पा ऋषभ का पीछा करते हैं। ऋषभ देर रात को चोरी-छिपे ऐसी बस्ती में जा रहा है जहां शरीफ लोग नहीं जाते। अप्पा पीछा करते-करते यह सोचते हैं कि ऋषभ जरूर भाग्यश्री को धोखा दे रहा है। वहीं ऋषभ एक दुकान से मीट खरीदता है जिसे देखकर अप्पा के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। आगे-आगे अप्पा देखते हैं कि ऋषभ एक होटल के कमरे में जा रहा है जो एक लड़की के नाम से बूक है। अब अप्पा को उसपर पूरा यकीन हो जाता है कि वह किसी लड़की से मिल रहा है। अप्पा उस कमरे के बाहर जाकर खड़े हो जाते हैं।
भाग्यश्री के भाई श्रेयस की एंट्री
दूसरी तरफ घर में भाग्यश्री के भाई श्रेयस की एंट्री होती है। श्रेयस घर में आते ही भाग्य से सवाल-जवाब करने लगता है। जैसे ही भाग्यश्री की मां उसको ऋषभ का फोटो दिखाती है तुरंत श्रेयस के दिमाग में शक जाता है। वह तुरंत भाग्यश्री से पूछता है कि ये तो कोई और लड़का है इस लड़के को तो मैंने कभी नहीं देखा। आप हम सब से झूठ बोल रही हो। तभी भाग्यश्री उसे मनाती है और झूठ बोलते हुए कहती है कि ये वही लड़का है। दूसरी तरफ श्रेयस भाग्यश्री को इमोशनल ब्लैकमेल करता है और बताता है कि जब वह घर से भाग गई थी तो पापा कई दिनों तक आईसीयू में रहे थे आपकी वजह से हमने बहुत दुख सहे हैं।
अप्पा को पकड़ लेगी पुलिस
आगे आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि ऋषभ का पीछा करते हुए अप्पा होटल पहुँच जाते हैं। जहां वह जोर-जोर से दरवाजा पीटने लग जाते हैं। तभी होटल का मालिक पुलिस को बुलाता है और कहता है कि इसे पकड़ लो। अप्पा पुलिस से कहते हैं कि अंदर मेरा दामाद है, जैसे ही पुलिस दरवाजा खोलती है वहाँ कोई नहीं होता। अप्पा को ले जाकर थाने में बंद कर दिया जाता है। वह जेल से कैसे निकलकर आएंगे जानने के लिए करें कल का इंतजार।
