सगाई की खबरों पर आया Shivangi Joshi और Kushal Tandon का रिएक्शन, एक्टर बोले- मेरी सगाई हो रही है और...

Shivangi Joshi Breaks Silence On Engagement Rumors With Kushal Tandon: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को लेकर खबर आई थी कि वह और कुशाल टंडन अपने रिश्ते को नया नाम देने वाले हैं और जल्द ही सगाई करने वाले हैं। इस खबर पर अब शिवांगी ने चुप्पी तोड़ी है।

Shivangi Joshi Breaks Silence On Engagement Rumors With Kushal Tandon: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की नायरा बनकर शिवांगी जोशी सबके दिलों दिमाग पर छा गई थीं। शिवांगी जोशी को आखिरी बार 'बरसातें' में देखा गया, जहां उन्होंने कुशाल टंडन के साथ मुख्य भूमिका अदा की। शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और कुशाल टंडन (Kushal Tandon) को लेकर खबरें भी आईं कि वे एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। यहां तक कि बीते दिन शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन को लेकर एंटरटेनमेंय गलियारे में ये भी खबर थी कि वे जल्द ही सगाई करने वाले हैं। अब इस मामले पर खुद एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

End of Feed