टीवी मसाला

Anupama में लीप के बाद एंट्री पर शिवम खजूरिया ने तोड़ी चुप्पी, कहा "मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता..."

Shivam Khajuria role in Anupama: रिपोर्ट के मुताबिक खबर आ रही है कि रूपाली गांगुली के शो अनुपमा सीरीअल में आध्या का बॉयफ्रेंड बन शिवम खजूरिया एंट्री मार सकते हैं। हालांकि अब खुद शिवम खजूरिया ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Shivam Khajuria role in Anupama

Shivam Khajuria role in Anupama: रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर अनुपमा स्टार प्लस पर सबसे अधिक देखे जाने वाले शो में से एक है। यह शो टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना रहता है। मेकर्स दर्शकों को शो से जोड़े रखने के लिए बैक टु बैक ट्विस्ट लेकर आते रहते हैं। अब खबर आ रही है कि शो में एक बार फिर छोटा सा लीप आने वाला है जिसके बाद नए किरदारों की भी एंट्री देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक अनुपमा (Anupama) में आध्या के बॉयफ्रेंड के किरदार के रूप में ये रिश्ता क्या कहलाता के अभिनेता शिवम खजूरिया एंट्री ले सकते हैं। आइए देखते हैं शिवम खजूरिया ने अपनी एंट्री पर क्या बोला है।

खबर है कि शिवम खजूरिया अनुपमा में आध्या के बॉयफ्रेंड बनकर एंट्री मरेंगे। हालांकि जब अभिनेता से उनकी एंट्री को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा "मुझे इस बारे में अभी कोई अंदाजा नहीं है। मैं अभी शहर से बाहर हूँ। मुझे अंदाजा तक नहीं की यह खबरें कहां से उठ रही है।" शिवम ने आगे कहा की वापसी आकार टीम से बात करेंगे और पता लगाएंगे की पूरा मामला क्या है।" उन्होंने आगे कहा की अफवाहों पर ध्यान मत दीजिए, जब भी कुछ फाइनल किया जाएगा मैं आप लोगों को बता दूंगा।

शिवम खजूरिया से आगे जब ये सवाल किया गया की क्या वह अनुपमा जैसे सबसे अधिक रेटिंग वाले सीरीअल में काम करना चाहते हैं तो अभिनेता ने कहा "एक कलाकार के रूप में मैं हुनरमंद लोगों के साथ जरूर काम करना चाहूँगा। फिर चाहे वह अनुपमा हो या कोई प्रेम कहानी। खैर अब देखना है कि क्या शिवम खजूरिया अनुपमा में एंट्री मारेंगे या नहीं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article