Shivam Khajuria and Kanchi Singh in Rajan Shahi TV show: राजन शाही का शो अनुपमा पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। बता दें कि शो में वनराज का किरदार निभाने वाले सुधांशु पांडे ने अचानक शो को अलविदा कह दिया है। हालांकि इसके बावजूद अनुपमा टीआरपी में अपनी जगह मजबूती से बनाए हुए है। अब बता दें कि राजन शाही (Rajan Shahi) ने कुछ समय पहले अपने नए शो की घोषणा की थी। अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि इस नए शो के लिए ये रिश्ता क्या कहलाता है के शिवम खजूरिया और अभिनेत्री कांची सिंह मुख्य भूमिका में नजर या सकते हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
डायरेक्टर राजन शाही (Rajan Shahi) ने बहुत से महशूर शो दिए हैं। इस लिस्ट में बिदाई, ये रिश्ता क्या कहलाता है, अनुपमा, ये रिश्ते हैँ प्यार के आदि। अब खबर या रही है राजन शाही एक और नया शो लेकर वापिस या रहे है। इस सीरियल का नाम है 'एक प्रेम कहानी"। अभी कुछ समय पहले ही राजन शाही ने अपने इस टीवी शो की घोषणा की थी। उनका यह भी कहना था कि वह शो के लिए नए कलाकारों के साथ काम कर रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक शिवम खजूरिया, जो ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम का चुके हैं, इस शो में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही कांची सिंह मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी। यह भी खबर है कि इस शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अब देखना है कि मेकर्स कब इस शो को लॉन्च करते हैं।
