सगाई के बावजूद शादी तक नहीं पहुंच पाया इन TV स्टार्स का रिश्ता, सात फेरों से पहले दिखा रिश्ते का असली रूप

TV Stars Breakup After Engagement: टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने प्यार में पड़कर सगाई तो कल ली, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वे एक-दूजे के लिए नहीं बने हैं। इस लिस्ट में करिश्मा तन्ना से लेकर पवित्रा पुनिया और शिल्पा शिंदे जैसे कई सितारे शामिल हैं।

TV Stars Breakup After Engagement: शादी की ओर बढ़ने का पहला कदम सगाई होता है, जिसमें रिश्ते का आधार तय किया जाता है। सगाई का पल हर किसी के जीवन में बेहद खास होता है। लेकिन हमारे कुछ टीवी स्टार्स ऐसे हैं जिन्हें सगाई के बाद एहसास हुआ कि वे एक-दूजे के लिए बिल्कुल भी नहीं बने हैं। सगाई के बाद उन्होंने अपना रिश्ता तोड़कर अलग-अलग रास्ते जाने का फैसला किया। इस लिस्ट में एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) से लेकर शिल्पा शिंदे व पवित्रा पुनिया-एजाज खान जैसे सितारे शामिल हैं। इन स्टार्स का रिश्ता टूटने पर फैंस को भी तगड़ा झटका लगा था। क्योंकि सगाई के बाद फैंस ने उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार किया था। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर-

सगाई के बाद इन स्टार्स ने तोड़ा रिश्ता

फोटो क्रेडिट - पवित्रा पुनिया इंस्टाग्राम/शिल्पा शिंदे इंस्टाग्राम/बॉलीवुड शादी डॉट कॉम

फोटो क्रेडिट- गौहर खान इंस्टाग्राम, साजिद खान इंस्टाग्राम

साजिद खान-गौहर खान

साजिद खान और गौहर खान ने साल 2003 में सगाई की थी। लेकिन बाद में निजी कारणों का हवाला देते हुए दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिये। हालांकि इस मामले पर साजिद खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उस वक्त उनका कैरेक्टर सही नहीं था। साथ ही वह भावनात्मक रूप से समझदार नहीं थे।

End of Feed