टीवी मसाला

7 साल बाद टीवी पर वापसी कर रही हैं अंगूरी भाभी, इस शो में लेडी कॉप बनकर करेंगी धमाकेदार एंट्री

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 17, 2023, 08:31 PM IST

एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) टीवी पर लंबे समय बाद वापसी कर रही हैं। इस खबर को जानने के बाद फैंस काफी खुश है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस फीमेल पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आ रही हैं।

Image

shilpa shinde (credit pic: instagram)

बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) सात साल बाद टीवी पर वापसी कर रही हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार टीवी पर साल 2015 में भाभी जी घर पर है शो में देखा गया था। फैंस एक्ट्रेस को टीवी पर दोबारा देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। शिल्पा शिंदे जल्द सब टीवी के शो मैडम सर में नजर आने वाली हैं। शिल्पा शो में पुलिस ऑफिसर एसीपी नैना माथुर के किरदार में दिखाई देंगी। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नए अवतार में कुछ तस्वीरें शेयर की है। फीमेल पुलिस ऑफिसर के रोल में एक्ट्रेस काफी स्टनिंग लग रही हैं।

मैडम सर में नजर आएंगी शिल्पा

शिल्पा शिंदे ने मैडम सर से अपना न्यू लुक शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपनी आंखों पर काला चश्मा चश्मा लगाया है। कैप और ब्राउन शूज में एक्ट्रेस कातिलाना अंदाज में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने बिहाइंड द सीन का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शिल्पा शिंदे धमाकेदार एंट्री करते हुए दिखाई दे रही हैं। उनका स्टाइलिश अंदाज हर किसी को पसंद आ रहा है। शिल्पा को एसीपी नैना माथुर के रूप में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है।

शिल्पा शिंदे टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों चाहने वाले हैं। एक्ट्रेस ने साल 1999 में टीवी पर डेब्यू किया था। एक्ट्रेस ने महर, वारिस, मायका, दो दिल एक जान जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। शिल्पा को भाभी जी घर पर है शो में अंगूरी भाभी के कैरेक्टर से पहचान मिली थी। एक्ट्रेस हाल ही में कलर्स टीवी के डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 में देखा गया था। उनकी शानदार डांस परफॉर्मेंस ने हर किसी को हैरान कर दिया था। शिल्पा टीवी सीरियल्स के अलावा कई रियलिटी शोज भी कर चुकी हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article