टीवी मसाला

शर्लिन चोपड़ा को कभी महेश भट्ट और राम गोपाल वर्मा ने कहा था तुम नमकीन नहीं हो, रिजेक्शन पर छलका दर्द

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 2, 2023, 12:47 PM IST

शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में वेडिंग प्लान के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि शादी के लिए उन्हें किस तरह का लड़का चाहिए। इसी के साथ उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में मिले रिजेक्शन पर भी खुलकर बात की।

Image

sherlyn chopra (credit pic: social media)

शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से पंगा लेती हैं। शर्लिन ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में पर्सनल लाइफ और बॉलीवुड में मिले रिजेक्शन पर बात की। इसी के अलावा उन्होंने अपने वेडिंग प्लान के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें कैसा जीवन साथी चाहिए। एक्ट्रेस ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे ऐसा पति चाहिए जो करोड़पति हो। वो सिर्फ मुझसे प्यार करे और झूठ नहीं बोलता हो। आपके पब्लिकेशन के माध्यम से मैं आप सबसे कहना चाहती हूं कि आप सभी मेरे लिए ऐसा पति ढूंढे।

बॉलीवुड में मिले रिजेक्शन पर शर्लिन ने कहा कि मुझे पूरी इंडस्ट्री ने रिजेक्ट कर दिया था। मुझे इसका कारण नहीं पता है। डायरेक्टर महेश भट्ट और राम गोपाल वर्मा ने कहा था कि नहीं, तुम में वो बात नहीं है। नमकीन नहीं हो। वैसे अभी मैं दुनियाभर का सोडियम लेकर चल रही हूं।

आत्महत्या करना चाहती थीं शर्लिन

मेरे सिर पर भगवान का आशीर्वाद है। लोग आज मेरी इज्जत करते हैं। मेरे पास आज अच्छा काम है। एक्ट्रेस ने आगे बताया रिजेक्शन और ब्रेकअप की वजह से मुझे लगता था कि मैं जी क्यों रही हूं। मेरे पिता की मौत के बाद मेरा मन आत्महत्या करने का करता था।

राखी सावंत के साथ हुई कॉन्ट्रोवर्सी पर शर्लिन ने कहा कि एक तरफा प्यार ज्यादा दिनों तक नहीं टिकता है। अगर रिलेशनशिप में प्यार और इज्जत नहीं है तो उससे निकलना ही बेहतर है। जब मुझे राखी ने आदिल के बारे में बताया तो मुझे उसकी बातों में सच्चाई दिखी। मैंने उसे पर भरोसा किया और मुश्किल समय में उसका साथ देने का फैसला किया। शर्लिन ने दोस्ती फ्रेंड्स फोरेवर, रेड स्वास्तिक और वजह तुम हो जैसी कुछ फिल्मों में काम किया है। लेकिन एक्ट्रेस की ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article