Shehnaaz Gill And Vicky Kaushal Dance At Anant Ambani-Radhika Merchant Sangeet: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक पहुंचने वाली शहनाज गिल ने इंडस्ट्री में अपना जबरदस्त मुकाम हासिल किया है। वह अभी तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जिसमें 'किसी का भाई किसी की जान' से लेकर 'थैंक्यू फॉर कमिंग' तक शामिल है। शहनाज गिल बीते दिन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत सेरेमनी का हिस्सा बनने भी पहुंचीं। उन्होंने गोल्डन साड़ी पहनकर संगीत में कदम रखा और इस दौरान शहनाज गिल का खूबसूरत अंदाज देखने लायक रहा। वहीं हाल ही में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ थिरकती नजर आईं।
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) का ये डांस वीडियो विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है। इसमें शहनाज और विक्की 'बैड न्यूज' के गाने 'तौबा तौबा...' पर साथ डांस करते दिखाई दिए। इस दौरान दोनों के चेहरे पर एक्साइटमेंट अलग ही स्तर की नजर आई। शहनाज गिल और विक्की कौशल का ये वीडियो देख फैंस भी जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने दोनों के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये दोनों कितने क्यूट लग रहे हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा, "प्यारा बॉन्ड।"
बता दें कि विक्की कौशल और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। विक्की, शहनाज के पॉडकास्ट शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' का भी हिस्सा बन चुके हैं। वहीं उनके करियर की बात करूं तो जहां विक्की कौशल जल्द ही फिल्म 'बैड न्यूज' में नजर आएंगे तो दूसरी ओर 'सब फर्स्ट क्लास' में लीड रोल में दिखाई देंगी।
