Shehnaaz Gill Dating Rumour With Raghav Juyal: एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर अपने घूमने-फिरने के वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। कुछ दिनों पहले शहनाज और राघव के डेटिंग की खबरें सामने आई थी। इस पर राघव जुयाल ने रिएक्टर करते हुए कहा था कि ये खबरें अफवाह है। हम दोनों एक- दूसरे के सिर्फ अच्छे दोस्त है। इससे ज्यादा हमारे बीच में कुछ नहीं है। एक बार फिर दोनों की डेटिंग खबरें सुर्खियों में है।
एक्ट्रेस हाल ही में बद्रीनाथ मंदिर पहुंची थी। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर बद्रीनाथ मंदिर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में शहनाज ब्लू कलर का जैकेट पहने हुए नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर राघव जुयाल का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में राघव भी बद्रीनाथ मंदिर पहुंचे है और उनके साथ वीडियो में मफलर से मुंह ढके हुए शहनाज नजर आ रही हैं। हालांकि वीडियो में एक्ट्रेस का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है।
क्या शहनाज को डेट कर रहे हैं राघव
वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि शहनाज को लोग जज करते हैं। क्या अब वो अपने दोस्तों के साथ घूमने भी नहीं जा सकती हैं। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि राघव और शहनाज अपने रिलेशनशिप सबसे छिपा रहे हैं। शहनाज और राघव ने किसी का भाई किसी की जान में साथ में काम किया था।
