RECALL : "पंजाबी इंडस्ट्री ने मुझे पूरी तरह से काट दिया" जब Shehnaaz Gill ने बताया था इंडस्ट्री का सच

Shehnaaz Gill talk about Punjabi Industry: ये उस समय की बात है जब 'किसी का भाई किसी की जान' के प्रचार के दौरान, उन्होंने खुलासा किया था कि पंजाबी इंडस्ट्री ने “मुझे पूरी तरह से काट दिया”. मैं उनकी तरह नहीं हूँ, मैं उन्हें नहीं छोड़ूँगी। मेरी प्राथमिकता एक अच्छी स्क्रिप्ट है।

Shehnaaz Gill talk about Punjabi Industry: अभिनेत्री शहनाज गिल( Shehnaaz Gill) ने सुपरस्टार सलमान खान( Salman Khan) की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह रिया कपूर निर्देशित फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' में नजर आई थी। हाल ही में खबर सामने आ रही है कि शहनाज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 5 का हिस्सा बनने जा रही है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि पंजाबी इंडस्ट्री ने उन्हें बॉयकॉट कर दिया है।

Shehnaaz Gill talk about Punjabi Industry

ये उस समय की बात है जब 'किसी का भाई किसी की जान' के प्रचार के दौरान, उन्होंने खुलासा किया था कि पंजाबी इंडस्ट्री ने “मुझे पूरी तरह से काट दिया” न्यूज18 के साथ एक खास बातचीत में शहनाज ने बताया कि हो सकता है कि उन्हें साइड-लाइन कर दिया गया हो, लेकिन अगर उन्हें मौका मिले तो वह भविष्य में और भी पंजाबी फिल्म करना चाहेंगी। उन्होंने कहा, "बेशक, अगर मुझे ऑफर मिलते हैं तो मैं और भी पंजाबी फिल्में करूँगी। अगर वे मुझसे संपर्क करते हैं, तो मैं जरूर करूँगी। मैं उनकी तरह नहीं हूँ, मैं उन्हें नहीं छोड़ूँगी। मेरी प्राथमिकता एक अच्छी स्क्रिप्ट है।"

End of Feed