टीवी मसाला

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत ने शहनाज गिल को बना डाला जिम्मेदार इंसान, कहा, 'मुझे बहुत मैच्योरिटी देके गए...'

Shehnaaz Gill Talks About Sidharth Shukla Death: पंजाब की कटरीना कैफ कही जाने वाली शहनाज गिल ने अपनी जिंदगी से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बात का खुलासा किया। शहनाज ने बताया कि कैसे सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद उनके अंदर चीजें बदली और अब वो कैसी इंसान हो गई हैं।

Image

Image Source: Instagram

Shehnaaz Gill Talks About Sidharth Shukla Death: टीवी से लेकर बॉलीवुड दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी शहनाज गिल अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों हसीना अपनी फिल्म 'इक कुड़ी' को जमकर प्रमोट कर रही है जो बड़े परदे पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में शहनाज की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। अब हाल ही में शहनाज गिल यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में पहुंची, जहां एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर बात की। इस दौरान शहनाज गिल ने खुलासा किया की सिद्धार्थ की मौत ने उनपर प्रभाव डाला।

पॉडकास्ट में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) कहती हैं, ' सिद्धार्थ शुक्ला मुझे बहुत मैच्योरिटी देके गए हैं। जब वो सब कुछ हुआ, उसके बाद मैं मैच्योर हो गई हूं। नहीं तो मैं वही बिग बॉस 13 वाली होती, किसी दुनिया की परवा नहीं, कुछ नहीं। कभी कभी मैं इंस्टाग्राम पर रील देखती और सोचती हूं कि मैं क्या थी? मैं ऐसी थी? जिंदगी अपने आप बदल गई और मेरे भाई ने भी मुझे बदलकर दिया। मैं तो चंडीगढ़ जाने वाली थी लेकिन सिद्धार्थ ने मुझे कहा की नहीं जाना, यही रहना है अब। उसने मुंबई में मेरे सारे काम कराए क्यूंकी मुझे कुछ नहीं पता था। मुंबई में रहकर मैंने अपने आप को ग्रूम किया और जमीन से उठकर करियर को सवांरा।' शहनाज गिल के इस खुलासे से सभी को मालूम हो गया है कि सिद्धार्थ शुक्ला उनकी जिंदगी का वो हिस्सा हैं जो कभी अलग नहीं हो सकता। शो 'बिग बॉस 13' में इस जोड़ी को फैंस ने सिडनाज का टैग दिया था जो आज भी जिंदा है। ऐसा कहा जाता था कि सिद्धार्थ और शहनाज एक दूजे के प्यार में पागल थे।

साल 2021 में टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई लेकिन शहनाज गिल को इसने बुरे तरीके से झकजोर कर रख दिया था। बात करें शहनाज के प्रोफेशनल लाइफ कि तो वो बॉलीवुड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आ चुकी हैं। अब शहनाज बॉलीवुड के बाद पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article