दुबई के ठंडे मौसम में Shehnaaz Gill बनी अपनी फेवरेट, तारों की छांव में मनाया 32वां जन्मदिन

Shehnaaz Gill Birthday Photos: पंजाब की कटरीना कैफ शहनाज गिल आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में बीती रात को एक्ट्रेस ने धूम धाम से अपना जन्मदिन दोस्तों संग सेलिब्रेट किया जिसकी कुछ झलक दिखाते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं।

Shehnaaz Gill Birthday Photos: टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर कलाकार शहनाज गिल आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। 27 जनवरी 1993 में एक्ट्रेस ने पंजाब के चंडीगढ़ सिटी में जन्म लिया था। आज कई सेलेब्स और फैंस सुबह से शहनाज गिल को जन्मदिन की बधाई देते हुए नहीं थक रहे। अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहने वाली शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। शहनाज ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं जो बेहद ही खूबसूरत है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए तस्वीरें।

Shehnaaz Gill Birthday Photos

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की फाइनलिस्ट रह चुकीं शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बीती रात मनाए जन्मदिन की तस्वीरें शेयर की हैं। शहनाज ने अपना 31वां जन्मदिन दुबई में मना रही हैं और बीती रात उन्होंने दोस्तों संग केक काटा। दुबई की फेमस बिल्डिंग 'बुर्ज अल अरब' के सामने शहनाज गिल ने केक काटा जिसका तस्वीरों में नजारा देखने को मिल रहा है। बैकग्राउंड में पीछे सफेद फूलों की डेकोरेशन है और बेहद सुंदर भी जलाए गए हैं। शहनाज गिल के जन्मदिन की ये सभी इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रही हैं।

End of Feed