शीजान खान (Sheezan Khan) ने इंडस्ट्री में शो अली बाबा: दास्ताने ए काबुल (Ali Baba: Dastaan E Kaabul) से अपनी अलग पहचान बनाई है। शो में शीजान और तुनीषा शर्मा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। एक्टर ने अपने काम के साथ- साथ फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। एक्टर आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फिटनेस वीजियो शेयर करते रहते हैं। एक्टर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं।
Sheezan Khan (credit Pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Jawan देख शाहरुख खान के कायल हुए अल्लू अर्जुन, तारीफ सुन किंग खान बोले- मेरा तो दिन बन गया
एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर इंटेस एक्सरसाइज करते हुए वीडियो शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन लिखा है। एक्टर ने लिखा, अपने आप को मजबूत रखें ताकि पीठ पीछे जो लोग बात करते हैं। आपको उनसे फर्क ना पड़े। एक्टर के कैप्शन ने फैंस का ध्यान खींचा है।
शीजान ने पीठे पीछे बात करने वालों पर कसा तंज
फैंस एक्टर के वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि शीजान तुम अच्छे इंसान हो। लोगों की बातों की परवाह मत करो। दूसरे यूजर ने लिखा, जिसका कोई नहीं होता है उसका अल्लाह होता है। अल्लाह आपके साथ है खान बाबा। शीजान ने साल 2013 में टीवी इंडस्ट्री में शो जोधा- अखबर से डेब्यू किया था। एक्टर के करियर को अलीबाबा शो से पहचान मिली थी। इस शो ने शीजान को रातोंरात स्टार बना दिया। एक्टर इन दिनों रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आ रहे हैं।
