टीवी मसाला

Anupamaa Major Twist: मालती देवी को घर में पनाह देगी अनुपमा, अनुज के सामने आएगा सगी मां का सच

Anupamaa Major Twist: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। शो में जल्द ही बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। दरअसल, अब अनुपमा गुरु मां को भी अपने साथ रख लेगी। वहीं जल्द ही अनुज के सामने गुरु मां का सच भी खुलेगा कि वह उसकी मां हैं।

Image

'अनुपमा' में आएगा भयंकर ट्विस्ट

Anupamaa Major Twist: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के धमाकेदार शो 'अनुपमा' (Anupamaa) ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो लगातार टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना हुआ है। लेकिन जल्द ही रुपाली गांगुली के शो में भयानक ट्विस्ट आने वाला है, जो न केवल इसकी टीआरपी को उछाल देगा, बल्कि फैंस को भी हैरान कर देगा। दरअसल, डिंपल और रोमिल की तरह अनुपमा अब गुरु मां यानी मालती देवी को भी अपने ही घर में पनाह देगी।

'अनुपमा' (Anupamaa) में अभी तक देखने को मिला कि गुरु मां अनुपमा की बेटी यानी पाखी की जान बचाती हैं। यहां तक कि उसे अपने साथ कपाड़िया हाउस भी लेकर आती हैं। वहीं गुरु मां की हालत देखकर अनुपमा पिघल जाएगी और उनकी हालत ठीक होने तक उन्हें अपने घर में जगह देने का फैसला करेगी। हालांकि अनुपमा की इस बात से अनुज उसके खिलाफ होगा। लेकिन 'अनुपमा' किसी तरह अपने पति को गुरु मां को साथ रखने के लिए मना लेगी।

'अनुपमा' के सामने आएगा गुरु मां का सच

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के 'अनुपमा' (Anupamaa) में एंटरटेनमेंट का तड़का यहीं पर खत्म नहीं होता है। शो में आगे देखने को मिलेगा कि गुरु मां को अनुज के घर में रहकर अपना बीता हुआ कल याद आएगा कि कैसे उन्होंने करियर बनाने के लिए अपने छोटे से बच्चे को छोड़ दिया था। वहीं अनुपमा के सामने गुरु मां का यह राज खुल जाएगा और उसे पता चलेगा कि मालती देवी कोई और नहीं बल्कि अनुज की सगी मां हैं। गुरु मां का यह सच अनुपमा और अनुज की जिंदगी में नया भूचाल लाएगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article