टीवी मसाला

पीठ पीछे छूरा घोपने वालों को शीजान खान का दो टूक जवाब, फैंस बोले- लोगों की परवाह मत करो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 14, 2023, 04:31 PM IST

शीजान खान (Sheezan Khan) ने अपनी जिंदगी को एक बार फिर नए तरीके से शुरू किया है। एक्टर रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आ रहा हैं। एक्टर शो में जबरदस्त स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्टर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए पीठ पीछे बात करने वालों पर तंज कसा है।

Image

Sheezan Khan (credit Pic: instagram)

शीजान खान (Sheezan Khan) ने इंडस्ट्री में शो अली बाबा: दास्ताने ए काबुल (Ali Baba: Dastaan E Kaabul) से अपनी अलग पहचान बनाई है। शो में शीजान और तुनीषा शर्मा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। एक्टर ने अपने काम के साथ- साथ फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। एक्टर आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फिटनेस वीजियो शेयर करते रहते हैं। एक्टर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं।

एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर इंटेस एक्सरसाइज करते हुए वीडियो शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन लिखा है। एक्टर ने लिखा, अपने आप को मजबूत रखें ताकि पीठ पीछे जो लोग बात करते हैं। आपको उनसे फर्क ना पड़े। एक्टर के कैप्शन ने फैंस का ध्यान खींचा है।

शीजान ने पीठे पीछे बात करने वालों पर कसा तंज

फैंस एक्टर के वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि शीजान तुम अच्छे इंसान हो। लोगों की बातों की परवाह मत करो। दूसरे यूजर ने लिखा, जिसका कोई नहीं होता है उसका अल्लाह होता है। अल्लाह आपके साथ है खान बाबा। शीजान ने साल 2013 में टीवी इंडस्ट्री में शो जोधा- अखबर से डेब्यू किया था। एक्टर के करियर को अलीबाबा शो से पहचान मिली थी। इस शो ने शीजान को रातोंरात स्टार बना दिया। एक्टर इन दिनों रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आ रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article