Sheezan Khan on Heeramandi: संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी कल 1 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफलिक्स पर रिलीज कर दिया गया था। ऐसे में इस सीरीज को देखने के लिए फैंस और दर्शक काफी ज्यादा उत्सुक थे। यह फिल्म लाहौर की तवायफ़ों पर हैं जिन्होंने अंग्रेजों से भारत की आजादी दिलाने में बड़ा रोल निभाया था। इसी के साथ फिल्म में बॉलीवुड की एक से बढ़ एक हसीनाएं शानदार अभिनय करती हुईं नजर आईं। ऐसे में टीवी एक्टर शीजान खान ने भी यह सीरीज देखने के बाद अपना रिव्यू दिया, जिसमें उन्होंने सभी हसीनाओं का मजाक बनाया आखिर ऐसा क्यूँ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
सीरीज हीरामंडी (Heermandi) से फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने अपना ओटीटी डेब्यू किया, जो कामयाब भी रहा। ऐसे में सीरीज देखने के बाद जोधा अकबर सीरियल फेम एक्टर शीजान खान (Sheezan Khan) ने अपना रिव्यू दिया सोशल मीडिया पर। उन्होंने लिखा की फरीदा जलाल के अलावा और कोई भी सीरीज में उर्दू अच्छे से नहीं बोल पाया। किसी का नुक्ता, ख़ा, कफ़, अपने जगह पर नहीं है। क्यूँ भाई, उर्दू भाषा के साथ यह नाइंसाफी है, मैं निराश हूँ।
ऐसे में जहां कई फैंस उनका इस बात पर समर्थ कर रहे हैं वहीं दूसरी तरह शीजान की बात को गलत ठहराते हुए एक्ट्रेसेस की तारीफ कर रहे हैं। बात दें की सीरीज में अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, सोनाक्षी सिन्हा, संजीदा शेख, फरदीन खान, अध्ययन सुमन, शेखर सुमन और जैसी कई कलाकारों ने अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया। सिर्फ यही नहीं सीरीज को imdb ने 10 में से 5.8 रेटिंग दी है।
