Sheena Bajaj doesn't want kind for 5 year: बता दें कि रोहित पुरोहित ने शहजाद धामी की जगह टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता में अरमान की भूमिका निभा रहे हैं। अभिनेता के निजी ज़िंदगी की बात करें तो 2019 में उन्होंने टीवी अभिनेत्री शिना बजाज के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। अब शादी के 5 साल बाद हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेता ने बताया की कैसे उनका परिवार उन पर बच्चे करने का और परिवार को आगे बढ़ाने का दबाव डाल रहा है। बता दें कि शिना बजाज संग रोहित की शादी को 5 साल हो गए हैं और अभी तक उनका कोई भी बच्चा नहीं है। इसी पर शिना बजाज ने भी एक इंटरव्यू के दौरान बच्चे को लेकर बड़ी बात कही थी। आइए टाइम्स की इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Sheena Bajaj doesn't want kind for 5 year
बता दें कि एक पुराने में इंटरव्यू में शिना बजाज ने कहा था कि "वह पाँच साल तक बच्चे नहीं करना चाहती हैं क्योंकि अभी वह अपना पूरा ध्यान करियर पर देना चाहती हैं।" इस पर रोहित पुरोहित ने एक बार टाइम्स नाउ के बातचित में कहा था कि "हमारे घर में परिवार को आगे बढ़ाने की बातें चल रही हैं लेकिन हम अभी अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं। हमारा परिवार हमसे एक बच्चे की उम्मीद करता है, इसका थोड़ा दबाव भी है हम पर। लेकिन आखिरकार फैसला कपल का ही होता है। जब हमे लगेगा कि हमें अपने जीवन में किसी और की जरूरत है तब हम कर लेंगे।
रोहित पुरोहित के वर्क फ्रन्ट की बात करें तो अभी वह ये रिश्ता क्या कहलाता में अरमान की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने "पोरस, अर्जुन, शोर्य और सुहानी में भी अहम भूमिका निभाई है।
