बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद छोटे परदे पर लौटेगा ये TV एक्टर, 8 साल बाद होगी घर वापसी

Sharad Kelkar Return to TV Screens: टीवी गलियारों से एक बड़ी खबर उड़ते-उड़ते सामने आ रही है। 8 साल बाद ये टीवी एक्टर बॉलीवुड छोड़ छोटे परदे पर वापसी करने वाला है। ये करण सिंह ग्रोवर नहीं बल्कि टीवी दुनिया का पुराना खिलाड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए नाम।

Sharad Kelkar Return to TV Screens: टीवी दुनिया में सितारों का आना जाना तो लगा ही रहता है। कोई इस इंडस्ट्री का परिवार बन सालों तक जुड़ा रहता है तो कई सन्यास लेकर अलविदा कह देता है। वहीं कुछ सितारे ऐसे होते हैं जो टीवी दुनिया में छोड़ पहले तो चले जाते हैं फिर एक धमाकेदार वापसी के लिए लौट आते हैं। कुछ समय पहले खबर आ रही थी करण सिंह ग्रोवर टीवी की दुनिया में वापसी करने वाले हैं लेकिन अब रुमर्स कुछ और ही बता रहे हैं। खबर है कि करण सिंह ग्रोवर नहीं बल्कि बॉलीवुड का जाना माना कलाकार जो पहले टीवी की दुनिया का राजा था वो छोटे परदे पर वापसी करने वाला है।

Sharad Kelkar Return to TV Screens

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार टीवी एक्टर शरद केलकर (Sharad Kelkar) छोटे परदे पर वापसी करने जा रहे हैं। जी टीवी नया सीरियल 'टीवी से तुम तक' जल्द ही दर्शकों के लिए लाने वाला है। ऐसे में मेकर्स ने पहले करण सिंह ग्रोवर को शो का ऑफर भेजा था लेकिन आखरी समय पर शरद केलकर ने बाजी मार शो हथिया लिया। खास सूत्र ने बताया कि 'हम दूसरे लोगों के साथ-साथ करण सिंह ग्रोवर' को कास्ट करने का सोच रहे थे लेकिन कई विचार करने के बाद शरद केलकर को फाइनल किया गया।'

End of Feed