टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 14: करण वीर मेहरा के बाद Shalin Bhanot की मिला टिकट टू फिनाले, अब ट्रॉफी लिए करेंगे जंग

Khatron Ke Khiladi 14: खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर खबरें तेज हो गई है। बता दें की इसकी शूटिंग फिलहाल रोमानिया में चल रही है। इस बीच खबर आई थी कि करण वीर मेहरा पहले प्रतियोगी थे जिन्होंने टिकट टू फिनाले जीता और ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह पक्की की और अब एक और कन्टेस्टन्ट का नाम सामने आ रहा है। आइए देखते हैं।

Image

Khatron Ke Khiladi 14: करण वीर मेहरा के बाद Shalin Bhanot की मिला टिकट टू फिनाले, अब ट्रॉफी लिए करेंगे जंग

Khatron Ke Khiladi 14: खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर खबरें तेज हो गई है। बता दें की इसकी शूटिंग फिलहाल रोमानिया में चल रही है और प्रशंसक बेसब्री से शो के प्रसारण का इंतजार कर रहे हैं। शो को रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं और निर्माता अपने शो के बारे में दिलचस्प जानकारी के साथ प्रशंसकों को अपडेट करते रहते हैं। खतरों के खिलाड़ी सबसे लोकप्रिय एडवेंचर रियलिटी शो में से एक है जो दशकों से सफलतापूर्वक चल रहा है। इस बीच खबर आई थी कि करण वीर मेहरा पहले प्रतियोगी थे जिन्होंने टिकट टू फिनाले जीता और ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह पक्की की और अब एक और कन्टेस्टन्ट का नाम सामने आ रहा है। आइए देखते हैं।

अब खबर आ रही है कि शालीन ने टिकट टू फिनाले जीत लिया है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा! शालीन ने इंस्टाग्राम पर इस जबरदस्त यात्रा का संकेत देते हुए लिखा, 'पता नहीं था ये सफ़र होगा इतना सुहाना पर ऐसी तो होनी चाहिए ज़िंदगी... कभी भी बहुत ज़्यादा योजना न बनाएँ, कभी-कभी ज़िंदगी को आपको जहाँ ले जाना है वहाँ ले जाने दें और बस अपना सर्वश्रेष्ठ दें! और मैं आप सभी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहा हूँ, जो मुझे इतना प्यार करते हैं!

हमने देखा की कंटेस्टेंट शालीन भनोट इस सीजन के खतरों के खिलाड़ी में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाले कंटेस्टेंट रहे हैं। आसिम से बहस से लेकर 200 बिच्छुओं द्वारा काटे जाने और स्टैंडिंग ओवेशन पाने और रोहित शेट्टी से जादू की झप्पी तक, शालीन इस सीजन के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट रहे हैं। रोहित शेट्टी के साथ उनकी अच्छी दोस्ती है और पूरी कास्ट और क्रू रोमानिया में खूब मस्ती कर रही है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article