टीवी मसाला

एक्स वाइफ दलजीत कौर की शादी में पहुंचेंगे शालीन भनोट! एक्टर ने बेटे जेडन को लेकर कही ये बात

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 18, 2023, 02:48 PM IST

दलजीत कौर और निखिल पटेल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। अब शालीन भनोट ने इस पर रिएक्ट किया है। एक्टर ने एक्स वाइफ को उनकी नई जिंदगी के लिए ढेर सारी शुभकामनाए दी हैं।

Image

dalljeit kaur and shalin bhanot (credit pic: instagram)

दलजीत कौर (Dalljeit Kaur) और निखिल पटेल (Nikhil Patel) आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल के प्री वेडिंग फंक्शन की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। एक्ट्रेस की हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। दलजीत ने अपनी जिदंगी में एक बार फिर प्यार को मौका दिया है और दोबारा शादी कर रही हैं। एक्ट्रेस यूके बेस्ड बिजनसमैन निखिल पटेल से शादी कर रही हैं। दलजीत ने इससे पहले एक्टर शालीन भनोट से शादी की थी। शादी के कुछ साल बाद ही दोनों का रिश्ता टूट गया।

दलजीत अपने बेटे जेडन के साथ रहती हैं। शालीन और दलजीत दोनों ही अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं। शालीन ने बिग बॉस 16 में बताया था कि अब उनकी एक्स वाइफ के साथ अच्छा रिलेशनशिप है।

एक्स वाइफ की शादी में जाएंगे शालीन

हाल ही में शालीन से पूछा गया कि क्या वो अपनी एक्स वाइफ दलजीत कौर की शादी में जाएंगे। शालीन ने कहा मैं दलजीत को उनके आने वाली जिंदगी के लिए ढेर सारी बधाइयां देना चाहता हूं। उन्हें वो प्यार, केयर और खुशियां मिले जिसकी वो हकदार है। शादी के बाद दलजीत कौर अपने पति और बेटे के साथ केन्या चली जाएंगी।

जब शालीन से पूछा गया कि आप अपने बेटे से कैसे मिलेंगे। इसके जवाब में शालीन ने कहा कि जेडन मुझे दूर नहीं है। मुझे जब उससे मिलना होगा तो मैं 5- 6 घंटे का ट्रैवल करके मिल सकता हूं। आज भी जेडन से मिलने के लिए 2 घंटे का ट्रैवल करता हूं। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। मेरे लिए दलजीत और जेडन का साथ में खुश देखना है। शालीन भनोट ने आगे कहा कि दलजीत की शादी के दिन मेरे शो की शूटिंग है इसीलिए मेरे पास टाइम नहीं है। मैं इस शो में अपना 200 प्रतिशत देना चाहता हूं। मेरे लिए शो बेकाबू सबसे ज्यादा जरूरी है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article