शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत कौर ने की सगाई, बोलीं- टूटी जिंदगी को सवार रही हूं...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 4, 2023, 04:47 PM IST

एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपनी जिंदगी में प्यार को दूसरा मौका दिया है। एक्ट्रेस ने यूके बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल से सगाई कर ली हैं। दलीजीत ने अपने लेटेस्टे इंटरव्यू में बताया कि वो अगले महीने अपने सपनों के राजकुमार से शादी करेंगी। दोनों की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी।

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर (Daljeet Kaur) शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। एक्ट्रेस ने यूके बेस्ड बिजनसमैन निखिल पटेल (Nikhil Patel) से सगाई कर ली है। दलजीत इस साल मार्च महीने में शादी करेंगी। एक्ट्रेस ने यूके में रहने वाले निखिल पटेल से सगाई कर ली है। वो एक फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। एक्ट्रेस फिलहाल अपने बेटे के साथ रहती हैं। सबसे पहले ये गुड न्यूज सलमान खान ने शालीन भनोट (Shalin Bhanot) को दी थी। उन्होंने कहा था कि आपकी पत्नी जिंदगी में बेहद खुश है और उन्हें उनका प्यार मिल गया है। इस पर शालीन ने कहा था कि वो उनके लिए बहुत खुश हैं। दलजीत अपने सपनों के राजकुमार से अगले महीने शादी करेंगी।

Daljeet kaur and nikhil

Daljeet kaur and nikhil (credit pic: instagram)

एक्ट्रेस ने बताया कि वो शादी के बाद अपने बेटे जेडन के साथ लंदन चली जाएंगी। उन्होंने कहा, शादी के बाद कुछ सालों के लिए नैरोबी जाऊंगी क्योंकि निखिल का बिजनेस वही हैं। इसके बाद हम लंदन चले जाएंगे। निखिल लंदन में ही जन्मे हैं। दलजीत निखिल से पहली बार एक पार्टी में मिली थीं। निखिल की पहली शादी से दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी 13 साल की है जिसका नाम आरियाना है और छोटी बेटी अनिका आठ साल की हैं।

End of Feed