Abdu Rozik-MC Stan की नई दुश्मनी पर Shalin Bhanot ने मारा ताना, बोले- मुझे नहीं मंडली टूटने की खबर

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 28, 2023, 11:47 AM IST

Shalin Bhanot COMMENTS on Bigg Boss 16 mandali : अब्दु रोजिक ने बिग बॉस 16 के विजेता एमसी स्टेन के खिलाफ कुछ चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। अब बिग बॉस 16 के कई कंटेस्टेंट्स इस नई-नई दुश्मनी पर कमेंट्स कर रहे हैं। इसमें नया नाम शालीन भनोट का भी जुड़ गया है।

abdu rozik-mc stan broken bigg boss 16 mandali: बिग बॉस 16 की मंडली ने बहुत कम वक्त में लोगों का दिल जीत लिया। विवादित शो के 6 कंटेस्टेंट्स ने साबित कर दिया कि घर में लड़ाई ही नहीं दोस्ती भी हो सकती है। शिव ठाकरे, साजिद खान, अब्दु रोजिक, एमसी स्टेन, निमृत कौर अहलूवालिया और सुम्बुल तौकीर खान हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे। चाहे कुछ भी हो ये हमेशा बिग बॉस में साथ दिखे। हालांकि एमसी स्टेन और अब्दु रोजिक के बीच दरार के कारण अब मंडली टूटने की कगार पर आ गई है।ताजिकिस्तानी सिंगर अब्दु रोजिक ने बिग बॉस 16 के विजेता एमसी स्टेन के खिलाफ कुछ चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। लेकिन शिव ठाकरे ने इस पर कहा था कि ऐसा लगता है कि दोनों के बीच गलतफहमी हो गई है। अब बिग बॉस 16 के कई कंटेस्टेंट्स इस नई-नई दुश्मनी पर कमेंट्स कर रहे हैं। इसमें नया नाम शालीन भनोट का भी जुड़ गया है।

abdu rozik, mc stan and shalin bhanot

वैसे शालीन भनोट चारों ओर हो रहे एमसी स्टेन और अब्दु रोजिक के इस हो-हल्ले से अनजान हैं। अब हाल ही में जब एक साक्षात्कार में शालीन भनोट से एमसी स्टेन और अब्दु रोजिक की अनबन पर सवाल किया गया तो एक्टर ने कहा कि वह काम में इतने व्यस्त हो गए हैं कि उन्हें किसी और चीज के बारे में पढ़ने का समय नहीं मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि वो अपने ही घर में झगड़े को संभालने में काफी व्यस्त हैं क्योंकि उनकी मां उनसे परेशान हैं। इसका कारण उनका बिजी वर्क शेड्यूल है जिसके कारण वो घर पर ज्यादा समय नहीं दे पा रहे हैं।

End of Feed