Shaka Laka Boom Boom एक्टर किंशुक वैद्य की हुई सगाई, इस खूबसूरत हसीना संग जल्द लेंगे सात फेरे

Shaka Laka Boom Boom Actor Kinshuk Vaidya Gets Engaged: टीवी पर 'शका लका बूम बूम' में संजू बनकर सबका दिल जीतने वाले किंशुक वैद्य सगाई के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने कोरियोग्राफर दीक्षा नागपाल संग सगाई की है, जिससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Shaka Laka Boom Boom Actor Kinshuk Vaidya Gets Engaged: टीवी के चर्चित एक्टर किंशुक वैद्य ने बाली उमरिया में 'शका लका बूम बूम' से तो सबका मनोरंजन किया ही था। इसके बाद भी उन्होंने 'एक रिश्ता साझेदारी का', 'कर्णसंगिनी', 'वो तो है अलबेला' जैसे कई टीवी शोज से लोगों के दिलों में जगह बनाई। किंशुक वैद्य (Kinshuk Vaidya) की एक्टिंग से हर कोई वाकिफ है और लोगों द्वारा उन्हें खूब पसंद भी किया जाता है। लेकिन हाल ही में वह अपने काम के लिए नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी के लिए चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, किंशुक वैद्य की सगाई हो चुकी है। उन्होंने कोरियोग्राफर दीक्षा नागपाल (Diiksha Nagpal) संग सगाई की है और इसकी तस्वीरें व वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

End of Feed