Shaheer Sheikh post for best friend Hina Khan: टीवी अभिनेत्री हिना खान इस समय ब्रेस्ट कैंसर की समस्या से जूझ रही है। बात दें कि करीब 2 महीने पहले अभिनेत्री ने अपनी ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से पीड़ित होने के बारे में बताया था। तभी से हिना खान (Hina Khan) की जिंदगी बदल गई है। ये रिश्ता क्या कहलाता है अभिनेत्री अपनी हर अपडेट फैंस के साथ साझा करती रहती है। अपनी इस बीमारी में भी वह मजबूती के साथ खड़ी हैं और हर दिन की लड़ाई लड़ रही है। अब इस बीच फैंस से लेकर सभी उनको चाहने वाले उनके के लिए दुआ कर रहे हैं। हिना खान के सबसे अच्छे दोस्त शहीर शेख (Shaheer Sheikh) ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के साथ अपनी हालिया मुलाकात की एक झलक साझा की और अभिनेत्री के लिए एक भावपूर्ण पोस्ट साझा की। आइए देखते हैं।
Shaheer Sheikh post for best friend Hina Khan
शाहीर शेख ने हिना खान के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर पोस्ट की, जिसमें दोनों बेस्ट फ्रेंड एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं और अभिनेत्री ने शेख के कंधे पर अपना सिर रखा हुआ है। शेख ने हिना के ठीक होने की इस कठिन सफर की सराहना करते हुए एक खूबसूरत कैप्शन लिखा "तुम मेरी प्यारी दोस्त हो और मैंने हमेशा तुम्हें सही काम करके दुनिया भर के लोगों को प्रेरित करते देखा है, लेकिन पिछले कुछ महीनों में तुम्हारे साहस को देखकर मुझे तुम पर बहुत गर्व महसूस हुआ है, "तुम बहुत निडर हो।"
हिना खान ने भी पोस्ट पर कमेन्ट करते हुए लिखा "मेरे लिए हमेशा हमेशा हमेशा हमेशा।" हम सभी जानते हैं कि हिना खान और शहीर शेख बेहद ही अच्छे दोस्त हैं।
