टीवी मसाला

Uff Ye Love Hai Mushkil: टीवी पर वापसी के लिए तैयार हैं शब्बीर आहलुवालिया, 18 साल छोटी इस हसीना संग लड़ाएंगे इश्क

Shabir Ahluwalia To Romance With This 18 Year Younger Actress Onscreen: टीवी के चर्चित एक्टर शब्बीर आहलुवालिया छोटे पर्दे पर धाकड़ वापसी करने के लिए तैयार हैं। वह 'उफ्फ ये लव है मुश्किल' के साथ टीवी पर लौटेंगे। लेकिन इस शो में शब्बीर आहलुवालिया 18 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करेंगे।

Image

शब्बीर आहलुवालिया संग पर्दे पर इश्क लड़ाएगी ये एक्ट्रेस

Shabir Ahluwalia To Romance With This 18 Year Younger Actress Onscreen: टीवी के चर्चित एक्टर शब्बीर आहलुवालिया ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शब्बीर आहलुवालिया के हाथ जो भी किरदार लगा, उन्होंने उसे बखूबी अदा किया है। 'कुमकुम भाग्य' से लेकर 'राधा मोहन' तक में शब्बीर आहलुवालिया ने अपनी एक्टिंग से झंडे गाड़ दिये थे। खास बात तो यह है कि एक बार फिर से शब्बीर आहलुवालिया छोटे पर्दे पर तूफानी वापसी के लिए तैयार हैं। शब्बीर आहलुवालिया (Shabir Ahluwalia) 'उफ्फ ये लव है मुश्किल' में नजर आएंगे, जिससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आ चुका है। वहीं अब इस शो के लिए टीवी की चर्चित हसीना का नाम भी सामने आया है।

शब्बीर आहलुवालिया (Shabir Ahluwalia) के 'उफ्फ ये लव है मुश्किल' का प्रोमो वीडियो बीते दिन सामने आया था, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया था। प्रोमो वीडियो देखकर कहा जा सकता है कि शब्बीर आहलुवालिया के शो की प्रेम कहानी बेहद हटकर होने वाली है। वहीं एक्ट्रेस की बात करें तो शो के लिए 'मीत' एक्ट्रेस आशी सिंह का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि वह सीरियल में शब्बीर के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी। हालांकि अभी तक आशी सिंह की ओर से मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

बता दें कि आशी सिंह से पहले एक्ट्रेस येशा रुघानी और सुंबुल तौकीर खान का नाम भी शब्बीर आहलुवालिया (Shabir Ahluwalia) के 'उफ्फ ये लव है मुश्किल' के लिए सामने आया था। लेकिन माना जा रहा है कि मेकर्स ने आशी सिंह के नाम पर मुहर लगा दी है। सीरियल सोनी सब पर रिलीज होगा, हालांकि इसकी रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article