टीवी मसाला

Sanjeeda Shaikh ने जलपरी की तरह बेटी को सिखाया तैरना, मोनोकिनी में बढ़ाया पूल का तापमान

Sanjeeda Shaikh Enjoyes In Pool With Daughter: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस संजीदा शेख ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बेटी के साथ पूल में एंजॉय करती नजर आईं। ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में संजीदा शेख के चेहरे पर खुशी नजर आई।

Image

संजीदा शेख ने पूल में बेटी संग की मस्ती

Sanjeeda Shaikh Enjoyes In Pool With Daughter: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस संजीदा शेख ने अपने अंदाज से लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। संजीदा शेख एक्टिंग में तो नंबर 1 हैं ही, साथ ही एक्ट्रेस अपनी अदाओं के लिए भी खूब सुर्खियां बटोरती रहती हैं। 'हीरामंडी' की फरीदा बनकर उन्होंने करोड़ों दिलों पर छाप छोड़ी थी। वहीं इन दिनों काम से दूर संजीदा शेख अपनी बेटी के साथ वक्त बिताती नजर आ रही हैं। हाल ही में संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वह पूल में बेटी के साथ मस्ती करती नजर आईं।

यह भी पढ़ें: Heeramandi फेम Sanjeeda Shaikh की ये अदाएं पानी में भी लगा देती हैं आग, तस्वीरें देख छूट जाएंगे पसीने

संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh) का ये वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया। एक्ट्रेस ने वीडियो को कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर साझा किया था, लेकिन अभी तक इसपर लाखों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। पूल में 'हीरामंडी' फेम बेटी को तैरना सिखाती नजर आईं। इस दौरान संजीदा शेख के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। वहीं एक्ट्रेस के साथ-साथ संजीदा शेख की बेटी की क्यूटनेस ने भी खूब लाइमलाइट बटोरी। दोनों मां-बेटी का वीडियो देख फैंस भी इसपर खूब कमेंट कर रहे हैं।

संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh) के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "सबसे क्यूट जलपरी।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "आप बहुत ज्यादा खूबसूरत हो।" बता दें कि संजीदा शेख ने कुछ दिनों पहे अपनी तस्वीरें भी साझा की थीं, जिसमें वह पूल में चिल करती नजर आईं। इन फोटोज को लेकर जहां कुछ यूजर ने उनकी तारीफ की तो वहीं कुछ ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। इससे इतर संजीदा शेख के करियर की बात करें तो वह आखिरी बार 'हीरामंडी' में नजर आई थीं। इससे पहले उन्होंने 'फाइटर' में अहम रोल अदा किया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article