टीवी मसाला

Sanjay Gagnani और पूनम प्रीत भाटिया नहीं ले रहे हैं तलाक, शादी में खटपट की खबर के बीच सामने आई सच्चाई

Sanjay Gagnani And Poonam Preet Bhatia Are Not Taking Divorce: टीवी के मशहूर एक्टर संजय गगनानी को लेकर खबर थी कि उनकी और पूनम प्रीत भाटिया की शादी में खटपट मची हुई है और दोनों शादी के 2 साल बाद ही अलग होने जा रहे हैं। हालांकि अब इस खबर की सच्चाई सामने आई है।

Image

संजय गगनानी और पूनम प्रीत भाटिया का नहीं हो रहा तलाक

Sanjay Gagnani And Poonam Preet Bhatia Are Not Taking Divorce: टीवी सीरियल 'कुंडली भाग्य' से सबके दिलों-दिमाग पर छाने वाले संजय गगनानी इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुऐ हैं। दरअसल, संजय गगनानी (Sanjay Gagnani) ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसे देख लोगों ने उनके तलाक की अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं। संजय गगनानी को लेकर खबर थी कि वह शादी के 2 साल बाद ही एक्ट्रेस पूनम प्रीत भाटिया से तलाक लेने जा रहे हैं। हालांकि अब इन अफवाहों की सच्चाई सामने आई है। बताया जा रहा है कि संजय गगनानी और पूनम प्रीत भाटिया (Poonam Preet Bhatia) के रिश्ते में कोई खटपट नहींं मची है।

संजय गगनानी (Sanjay Gagnani) और पूनम प्रीत भाटिया (Poonam Preet Bhatia) से जुड़े सूत्रों ने तलाक की अफवाह को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया। सूत्र का कहना है कि दोनों एक-दूजे से बहुत प्यार करते हैं। संजय गगनानी औप पूनमर प्रीत भाटिया के बारे में बात करते हुए सूत्र ने कहा, "ये सिर्फ और सिर्फ अफवाहें हैं। संजय गगनानी और पूनम प्रीत भाटिया को आसपास मौजूद इन नकारात्मकता से बुरा लगा है। वो दोनों एक-दूजे के साथ हैं और एक-दूसरे से बहुत प्यार भी करते हैं।"

बता दें कि तलाक की खबरों के बीच ही संजय गगनानी (Sanjay Gagnani) और पूनम प्रीत भाटिया (Poonam Preet Bhatia) को एक इवेंट में भी साथ देखा गया था। इस इवेंट में दोनों साथ में डांस करते नजर आए थे। इस दौरान पूनम और संजय के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी, जिससे कहा जा सकता था कि उनके रिश्ते में कोई खटपट नहीं मची है। संजय और पूनम की शादी की बात करें तो उन्होंने सालों तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद नवंबर, 2021 में शादी की थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article