टीवी मसाला

निकिता रावल संग संग्राम सिंह ने लगाया दिल, क्या पायल रोहतगी को मिला शादी में धोखा?

Sangram Singh Affair With Nikita Rawal: रेसलर और एक्टर संग्राम सिंह से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि वो निकिता रावल को डेट कर रहे हैं। अब खबरें भी उड़ने लगी हैं कि संग्राम ने पायल रोहतगी को शादी के रिश्ते में धोखा दिया है। क्या है सच जानिए इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Instagram

Sangram Singh Affair With Nikita Rawal: कपल पायल रोहतगी और संग्राम सिंह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। पिछले कई समय से खबरें उड़ रही थी कि पायल और संग्राम जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। पायल ने संग्राम के चैरिटेबल फाउंडेशन के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दिया था जिसके बाद तलाक की खबरों को हवा मिली। अब दुबारा से दोनों की तलाक की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। रुमर्स हैं कि संग्राम सिंह ने पायल रोहतगी को धोखा दिया और वे निकिता रावल को डेट कर रगे हैं।

खबरें आ रही हैं कि संग्राम सिंह (Sangram Singh) का डांसर और एक्ट्रेस निकिता रावल (Nikita Rawal) संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि दोनों पिछले छह महीने से एक दूजे को डेट कर रहे हैं। सिर्फ यही नहीं इस बात का पता पायल रोहतगी को भी है जो जल्द ही तलाक ले सकती हैं। हालांकि अब अमर उजाला से बातचीत करते हुए निकिता रावल ने अपने और संग्राम सिंह को लेकर उड़ रहे रुमर्स पर चुप्पी तोड़ी। निकिता ने कहा, 'संग्राम मेरे अच्छे दोस्त हैं और ये खबरें उनकी जिंदगी में गड़बड़ी कर चुकी है। मैं इन रुमर्स से बहुत परेशान हूं। इसी के साथ मैं इस टॉपिक पर बात नहीं करना चाहूँगी क्यूंकी ये सब निजी मामला है।'

निकिता रावल संग अफेयर पर जल्द ही संग्राम सिंह चुप्पी तोड़ सकते हैं। सोशल मीडिया पर निकिता और संग्राम ने एक दूजे के साथ रील्स भी बनाई हैं। बता दें संग्राम और पायल रोहतगी (Payal Rohtagi) ने एक दूजे को 12 सालों तक डेट किया फिर साल 2022 में शादी रचाई।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article