टीवी मसाला

Sana Khan ने दिखाई अपने बेटे की पहली झलक, पापा की उंगली पकड़े नजर आया राजकुमार

Sana Khan-Mufti Anas Saiyad Baby: सना खान ने फैंस को अपने बेटे की पहली झलक दिखाई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने बेटे की एक प्यारी सी विडियो शेयर की है जिसमें सना के पति मुफ्ती अनस सैयद ( Mufti Anas Saiyad) अपने बेटे का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं

Image

sana khan mufti anas saiyad baby first pic

Sana Khan-Mufti Anas Saiyad Baby: टीवी इंडस्ट्री छोड़ चुकीं एक्ट्रेस सना खान ( Sana Khan) इन दिनों मां बनने की खुशियां एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने 5 जुलाई को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद से एक्ट्रेस काफी खुश नजर आ रही हैं। बेबी के जन्म के बाद सना ने फैंस को अपने बेटे की पहली झलक दिखाई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने बेटे की एक प्यारी सी विडियो शेयर की है जिसमें सना के पति मुफ्ती अनस सैयद ( Mufti Anas Saiyad) अपने बेटे का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं । तस्वीर में बेबी बेहद क्यूट नजर आ रहा है तो वहीं बेटे की टी शर्ट पर 'मम्मी और मैं' लिखा हुआ है। इसी के साथ सना ने कैप्शन डालते हुए 'माशाअल्लाह तबरकल्लाह, मेरा बेटा और मेरी जिंदगी सना खान, अलहमदुलिल्लाह।'लिखा है। इस विडियो को पहले पति अनस ने शेयर किया था उसके बाद सना ने इसे री शेयर किया है।क्लिप में देखा जा सकता है कि कपल अपने बेटे का चेहरा छिपा रहे हैं।बेबी के केवल हाथ पैर नजर आ रहे हैं।

कपल के बेटे की पहली झलक देखकर फैंस काफी खुश नजर आए और बेबी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने अपने बेटे का चेहरा छुपा रखा है इस क्लिप में केवल उनके हाथ पैर नजर आ रहे हैं।

सना खान ने लेटेस्ट इंटरव्यू में मां बनने की अपनी ख़ुशियां भी शेयर की। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके लिए बच्चा पहली प्राथमिकता है। वह और अनस दोनों मिलकर बेबी को टाइम देंगे बाकी चीजों पर बाद में ध्यान दिया जाएगा।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article